Vistaar NEWS

राष्ट्रपति भवन में भावुक क्षण! मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित हुए एक्‍टर धर्मेंद्र, हेमा मालिनी ने लिया सम्मान

Dharmendra Padma Vibhushan

दिग्गज दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण

भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया. नई दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में उनकी पत्नी हेमा माल‍िनी इस सम्मान को रिसीव किया. समारोह के दौरान मौजूद लोगों की आंखें नम दिखाई दीं और पूरा हॉल तालियों से गूंज उठा. इस मौके पर धर्मेंद्र की बेटी काफी भावुक भी नजर आईं.

धर्मेंद्र ने दशकों तक हिंदी सिनेमा में अपनी दमदार अदाकारी और अलग अंदाज से करोड़ों लोगों के दिलों में जगह बनाई है. एक्शन, रोमांस और पारिवारिक किरदारों में उनकी पकड़ ने उन्हें भारतीय फिल्म इंडस्ट्री का “ही-मैन” बना दिया था. फिल्मों के अलावा सामाजिक और राजनीतिक जीवन में भी उनका योगदान यादगार माना जाता है.

इस साल 131 हस्तियों के नामों का पद्म पुरस्कार के लिए ऐलान हुआ था. 131 में से 5 को पद्म विभूषण, 13 को पद्म भूषण और 113 हस्तियों के नाम का पद्म विभूषण के लिए ऐलान हुआ था.

भावुक नजर आईं हेमा माल‍िनी

राष्ट्रपति भवन में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान हेमा मालिनी काफी भावुक नजर आईं. उन्होंने सम्मान ग्रहण करते समय धर्मेंद्र को याद किया और कहा कि यह सिर्फ उनके परिवार के लिए नहीं बल्कि उन करोड़ों प्रशंसकों के लिए भी गर्व का पल है, जिन्होंने हमेशा धर्मेंद्र को प्यार दिया.

300 से ज्यादा फ‍िल्‍मों में किया था धर्मेंद्र ने काम

धर्मेंद्र ने साल 1960 में रिलीज हुई फिल्म ‘दिल भी तेरा हम भी तेरे’ के जरिए डेब्यू किया था. इस फिल्‍म से शुरू हुआ उनका सफर करीब 64 सालों तक चला. अपने करियर में उन्होंने 300 से ज्यादा फिल्में की थीं. साल 2025 के आखिर में उनका निधन हो गया था. उनके जाने से उनके तमाम चाहनों वालों का दिल टूट गया था. धर्मेंद्र के अलावा भोजपुरी लोक गायक और संगीतकार भरत सिंह भारती को कला क्षेत्र में उनके योगदान के लिए भी पद्म विभूषण से नवाजा गया है.

ये भी पढ़ें:भोजपुरी रंग में रंगे अक्षय कुमार, ‘घिस घिस घिस’ गाने में अक्षरा सिंह संग लगाए ठुमके, वेलकम टू द जंगल का गाना रिलीज

Exit mobile version