Dhurandhar 2 BO Collection Day 3: ‘धुरंधर 2’ ने रचा इतिहास! 3 दिन में की रिकॉर्डतोड़ कमाई, 300 करोड़ क्लब में एंट्री
धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3
Dhurandhar 2 BO Collection Day 3: आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है. रणवीर सिंह की इस फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है, जिससे इसकी कमाई आसमान छू रही है. महज तीन दिनों में ही फिल्म ने कई पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. हर तरफ फिल्म के शानदार कलेक्शन और सफलता की ही चर्चा हो रही है. ऐसे में आइए जानते हैं कि फिल्म की तीसरे दिन कितनी कमाई हुई.
धुरंधर 2 ने तीसरे दिन कितना कलेक्शन किया?
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, ‘धुरंधर 2’ ने तीसरे दिन करीब 113 करोड़ रुपये बटोरकर बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है. लगभग 81.6 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी और 20 हजार से ज्यादा शोज के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन अब 339.27 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. कमाई का सबसे बड़ा हिस्सा हिंदी भाषा से आया है, जबकि दक्षिण भारतीय भाषाओं में भी फिल्म ने अच्छा योगदान दिया है. हालांकि ये शुरुआती आंकड़े हैं, लेकिन फिल्म की यह रफ्तार रिकॉर्ड तोड़ सफलता की ओर इशारा कर रही है.
‘धुरंधर 2’ का डे वाइज कलेक्शन
फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचते हुए महज तीन दिनों में 300 करोड़ का जादुई आंकड़ा पार कर लिया है. पेड प्रिव्यू और शुरुआती दो दिनों की शानदार कमाई के बाद तीसरे दिन फिल्म ने केवल हिंदी भाषा में ही 100 करोड़ से अधिक का कलेक्शन कर अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड बनाया है. पहले दिन 102.55 करोड़ और दूसरे दिन 80.72 करोड़ बटोरने वाली यह फिल्म हर दिन नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है. रणवीर सिंह की इस फिल्म की ऐसी तूफानी रफ्तार ने पूरी इंडस्ट्री को हैरान कर दिया है.
‘धुरंधर 2’ के बारे में
आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर 2’ में रणवीर सिंह ने ‘हमजा’ और ‘जसकीरत’ के दमदार दोहरे किरदारों से सबका दिल जीत लिया है. करीब 275 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म में संजय दत्त, आर माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे दिग्गज कलाकार भी शामिल हैं. फिल्म की बेहतरीन कहानी और शानदार रिव्यूज की वजह से इंडस्ट्री के बड़े सितारों ने भी आदित्य और रणवीर की जमकर तारीफ की है.