Dhurandhar 2 OTT Release: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ को रिलीज हुए करीब ढाई महीने से ज्यादा का समय बीत चुका है. अपने शुरुआती दिनों से ही ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ बनाए रखी और कुछ ही दिनों बाद सभी ब्लॉकबस्टर फिल्मों को पछाड़कर बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की. आज भी चारों तरफ बस ‘धुरंधर’ फिल्म की ही चर्चाएं हो रही हैं. बीते महीने बॉलीवुड से लेकर साउथ तक की कई एक्शन और थ्रिलर से भरपूर फिल्में रिलीज हुईं, लेकिन आज भी फैंस के बीच ‘धुरंधर’ का क्रेज बना हुआ है.
बड़े पर्दे पर तहलका मचाने के बाद अब ‘धुरंधर 2’ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो चुकी है. ओटीटी लवर्स के साथ-साथ उन लोगों के लिए भी यह सबसे बेस्ट समय है, जो किसी कारणवश सिनेमाघरों में ‘धुरंधर 2’ को नहीं देख पाए थे, वे अब इसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर देख सकेंगे. ऐसे में आइए जानते हैं कि ‘धुरंधर 2’ किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई है और इसे कहां देख सकेंगे.
OTT पर कहां देख सकेंगे धुरंधर 2?
रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर 2’ आखिरकार ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार (JioHotstar) पर 4 जून को रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म का फैंस को काफी समय से इंतजार था और अब यह सभी सब्सक्राइबर्स के लिए ऑन-डिमांड स्ट्रीमिंग के लिए पूरी तरह उपलब्ध है. खास बात यह है कि प्लेटफॉर्म पर फिल्म का बिल्कुल रॉ और अनकट वर्जन स्ट्रीम किया जा रहा है.
30 मिनट का BTS दिखाया जा रहा
फिल्म के मुख्य हिस्से के साथ-साथ फैंस के लिए 30 मिनट का एक स्पेशल बिहाइंड-द-सीन्स सेगमेंट भी जोड़ा गया है, जिसमें स्टार कास्ट के इंटरव्यू, फिल्म बनने की कहानी और इसकी मेकिंग से जुड़े कई दिलचस्प किस्से दिखाए जा रहे हैं. अगर आप भी रणवीर सिंह के इस धमाकेदार एक्शन को देखने से चूक गए थे, तो अब सीधे जियो हॉटस्टार पर जाकर इसे कभी भी देख सकते हैं.
OTT पर धुरंधर 2 का अनकट वर्जन देख सकेंगे
सिनेमाघरों में 1100 करोड़ रुपये से ज्यादा की रिकॉर्डतोड़ कमाई करने वाली रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ का जलवा अब ओटीटी पर भी देखने को मिल रहा है. थिएटर्स में भारी भीड़ जुटाने के बाद अब लोग इस फिल्म को घर बैठे देखने के लिए बहुत उत्साहित हैं. इस ज़बरदस्त एक्साइटमेंट की सबसे बड़ी वजह फिल्म का अनकट वर्जन है, जिसमें थिएटर्स से हटाए गए कुछ हिंसक और विवादित सीन भी देखने को मिलेंगे.
फैंस इस अनकट वर्जन को देखने के लिए बेहद उत्सुक हैं. आपको बता दें कि जियो हॉटस्टार पर यह ब्लॉकबस्टर फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम जैसी पांच बड़ी भाषाओं में स्ट्रीम हो रही है, जिससे देश भर के दर्शक अपनी पसंदीदा भाषा में इसका आनंद ले पा रहे हैं.
