Vistaar NEWS

Dhurandhar 2 Teaser Out: ‘धुरंधर 2’ के टीजर ने मचाया तहलका, पहले पार्ट से भी खतरनाक है रणवीर सिंह का डेडली लुक

Dhurandhar 2 Teaser Out

'धुरंधर 2' का टीजर हुआ आउट

Dhurandhar 2 Teaser: 2025 के आखिरी महीने में रिलीज हुई आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ ने सिनेमाघरों में तहलका मचाते हुए साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बनकर इतिहास रच दिया था. रणवीर सिंह की इस फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिला. वहीं अक्षय खन्ना का रहमान डकैत वाला किरदार भी खूब चर्चा में रहा. अब आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी इस सुपरहिट फिल्म का सीक्वल ‘धुरंधर 2’ 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रहा है.

फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज है और हाल ही में रिलीज हुए पोस्टर-टीजर ने माहौल और गर्म कर दिया है. रेड-ब्लैक थीम वाले पोस्टर में रणवीर सिंह बेहद डेडली अंदाज में नजर आ रहे हैं, जिसके पीछे लिखा ‘The Revenge’ फिल्म की इंटेंसिटी साफ दिखा रहा है.

‘धुरंधर 2’ के टीजर में क्या दिखाया गया?

हाल ही में रिलीज हुए टीजर में रणवीर सिंह के किरदार जसकीरत सिंह रंगी का ‘हमजा’ के रूप में चौंकाने वाला बदलाव दिखाया गया है, जो फैंस के बीच गहरी उत्सुकता पैदा करता है.

यह फिल्म उन चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों की झलक पेश करती है, जो उसे देश की सुरक्षा के लिए अपनी जान जोखिम में डालकर खतरनाक आपराधिक गिरोहों में घुसपैठ करने के लिए मजबूर करती हैं. यही स्टोरी ‘धुरंधर: द रिवेंज’ को भावनात्मक और रोमांचक बनाता है.

ये भी पढ़ें-Border 2 Collection: बॉर्डर 2 ने तोड़ा KGF 2, दंगल और बाहुबली 2 का रिकॉर्ड, 300 करोड़ का आंकड़ा किया पार

किन-किन भाषाओं में रिलीज होगी ‘धुरंधर 2’?

Exit mobile version