Dhurandhar 2 Runtime: रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर’बॉक्स ऑफिस पर 1,000 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर चुकी है, जिसका जल्द ही सीक्वल रिलीज होने वाला है. आदित्य धर के निर्देशन में बनी धुरंधर 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई थी. यह फिल्म 70 दिनों तक सिनेमाघरों में लगी हुई थी, जिसके कलेक्शन ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए. अब फिल्म का दूसरा पार्ट आने वाला है, जिसके लिए फैंस बहुत उत्साहित है. अब इस फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है.
‘धुरंधर’ से छोटी रहेगी ‘धुरंधर 2’
‘धुरंधर 2’ फिल्म का रनटाइम रिवील हो गया है. यह फिल्म पहले पार्ट से छोटी रहने वाली है. धुरंधर 2 का रनटाइम 208 मिनट है, जो 3 घंटे 28 मिनट है. वहीं, फिल्म धुरंधर का रनटाइम 3 घंटे 35 मिनट था. यानी यह फिल्म अपने पहले पार्ट से करीब 7 मिनट छोटी रहने वाली है. इस फिल्म को UA 16+ रेटिंग सर्टिफिकेट मिला है. यानी फिल्म को 16 साल की उम्र से ज्यादा के बच्चे भी देख सकेंगे, जबकि धुरंधर 18+ से ज्यादा उम्र वालों के लिए थी.
16 साल से ज्यादा उम्र के बच्चे भी देख सकेंगे
सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने 9 फरवरी को धुरंधर 2 को UA 16+ रेटिंग सर्टिफिकेट दिया है. यह फिल्म 16 साल से ज्यादा उम्र के बच्चे भी देख सकेंगे.
कब रिलीज होगी धुरंधर 2?
धुरंधर 2 मार्च महीने की 19 तारीख को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. बताया जा रहा है कि इस फिल्म में स्पाई एक्शन थ्रिलर का प्लॉट रहने वाला है. जानकारी के मुताबिक ये कहानी हमजा अली मजारी या जसकीरत सिंह रंगी के रहमान डकैत की मौत के बाद शेर-ए-बलूच बनने के इर्द-गिर्द घूमेगी.
बता दें कि सिनेमाघरों में ‘धुरंधर 2’ के सामने यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स रहने वाली है. दोनों फिल्में एक ही दिन 19 मार्च को रिलीज हो रही हैं. यश की इस फिल्म में नयनतारा, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी, कियारा आडवाणी और रुक्मिणी वसंत अहम भूमिकाओं में हैं.
