Vistaar NEWS

Drishyam 3 Advance Booking: रिलीज से पहले ही ‘दृश्यम 3’ ने मचाया धमाल, 48 घंटे में बिके 4 लाख से ज्यादा टिकट

drishyam 3

दृश्याम 3

Drishyam 3 Ticket Sales: बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन की फिल्म दृश्यम का तीसरा पार्ट बहुत जल्द सिनेमाघरों में रिलीज होने वाला है. दर्शक फिल्म को देखने के लिए बेसब्री से इंतजर कर रहे हैं. मेकर्स ने ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ को गांधी जयंती के दिन यानी 2 अक्टूबर को रिलीज करने का फैसला लिया है. फिल्म की एडवांस बुकिंग प्रोसेस भी शुरू हो चुकी है. फिल्म में अजय देवगन का किरदार हर किसी को अपना दीवाना बना रहा है. फिल्म की एडवांस बुकिंग देखकर ऐसा लग रहा है कि यह फिल्म ओपनिंग में बाकी फिल्मों की कमाई के सारे रिकॉर्ड्स तोड़ी देगी.

‘दृश्यम 3’ की एडवांस बुकिंग में कितनी कमाई हुई

बता दें कि ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ की एडवांस बुकिंग 27 सितंबर 2026 से शुरू हुई थी. आज फिल्म की बुकिंग का तीसरा दिन है. एडवांस बुकिंग के शुरुआती दिनों में फिल्म को अच्छा खासा रिस्पॉन्स मिल रहा है. सैकनिल्क की रिपोर्ट्स के अनुसर, फिल्म ने अकेले ओपनिंग डे के लिए करीब 1.6 लाख टिकट बेच दिए हैं. वहीं शनिवार के दिन फिल्म के एक लाख से भी ज्यादा टिकट बिके. दो दिन यानी 48 घंटों में फिल्म ने भारत में 4 लाख से अधिक टिकट बेचने का आंकड़ा पार कर लिया है. वहीं सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, आज सुबह तक फिल्म की एडवांस बुकिंग में 10 करोड़ रुपए से भी ज्यादा का ग्रॉस कलेक्शन हो चुका है.

‘दृश्यम 2’ का रिकॉर्ड तोड़ा

बता दें कि साल 2022 में दृश्यम का सेकंड पार्ट रिलीज हुआ था. इसने एडवांस बुकिंग से करीब 5.09 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया था. लेकिन अब दृश्यम 3 ने इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया है और सेकंड पार्ट के मुकाबले ज्यादा कमाई कर रही है. अभी लगातार फिल्म की एडवांस कमाई में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. ऐसे में अब यह देखना होगा कि रिलीज के बाद फिल्म कितनी कमाई करती है.

ये भी पढ़ें-Ramayana New Poster: रणबीर कपूर की रामायण का नया पोस्टर रिलीज, दिखी राम-सीता और लक्ष्मण की झलक

दृश्यम 3 के बारे में

‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ में अजय देवगन एक बार फिर अपने मशहूर किरदार विजय सालगांवकर के रूप में वापसी कर रहे हैं. इस बार भी पुरानी स्टार कास्ट जैसे तब्बू, श्रिया सरन, रजत कपूर, इशिता दत्ता, मृणाल जाधव और कमलेश सावंत अपनी पुरानी भूमिकाओं में नजर आएंगे.

Exit mobile version