Drishyam 3 OTT Streaming Date: अजय देवगन की नई फिल्म ‘दृश्यम 3’ इन दिनों दुनियाभर के सिनेमाघरों में धूम मचा रही है. 2 अक्टूबर को रिलीज हुई इस फिल्म का दर्शकों में जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है. बॉलीवुड स्टार अजय देवगन का किरदार हर किसी का अपना दीवाना बना रहा है. लागत से कहीं ज्यादा कमाई करने के बाद भी फिल्म का कलेक्शन लगातार बढ़ता ही जा रहा है.
अब OTT लवर्स इस इंतजार में हैं कि ‘दृश्यम 3’ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर कब रिलीज होगी, ताकि वे घर बैठे फिल्म का भरपूर आनंद ले सकें. ऐसे में आइए जानते हैं कि फिल्म ‘दृश्यम 3’ किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर और कब रिलीज होगी.
कहां रिलीज होगी दृश्यम 3?
अजय देवगन की इस फिल्म की OTT रिलीज के लिए Netflix का नाम सामने आया है. फिल्म के ओपनिंग क्रेडिट्स में प्लेटफॉर्म का जिक्र किया गया है, जिससे इसके Netflix पर स्ट्रीम होने की मानी जा रही है. आमतौर पर फिल्में थिएटर में रिलीज होने के 6 से 8 हफ्ते बाद OTT पर आती हैं. इसी टाइमलाइन और Deccan Chronicle की रिपोर्ट के अनुसार, दृश्यम 3 की डिजिटल रिलीज 13 नवंबर से 27 नवंबर के बीच हो सकती है. हालांकि मेकर्स ने अभी तक स्ट्रीमिंग की तारीख का ऑफिशियल ऐलान नहीं किया है.
बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की मजबूत पकड़
दृश्यम 3 ने पहले दिन ही 62 करोड़ रुपये कमाकर दमदार शुरुआत की थी. खास बात यह रही कि शुरुआती दिनों के बाद भी फिल्म की कमाई में मजबूती बनी रही और वीकडेज में भी इसका प्रदर्शन अच्छा रहा. फिल्म अब दूसरे हफ्ते में पहुंच चुकी है. शनिवार को इसने 26 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया. वहीं रविवार दोपहर 3 बजे तक इसकी कमई लगभग 8 करोड़ रुपये बताई गई. कुल मिलाकर 11 अक्टूबर तक फिल्म का कलेक्शन 309 करोड़ रुपये से ज्यादा की हो चुकी है.
क्या है दृश्यम 3 की सबसे बड़ी खासियत
दृश्यम फ्रेंचाइजी की शुरुआत साल 2015 में हुई थी. इसका पहला हिंदी पार्ट मलयालम फिल्म का रीमेक था, जिसे दर्शकों ने काफी पसद किया था. पहली फिल्म का निर्देशन जीतू जोसेफ ने किया था. बाद में अभिषेक पाठक ने दूसरे और तीसरे पार्ट का निर्देशन किया.
