Vistaar NEWS

Ekaki Chapter 5 Release Date: कब आएगा आशीष चंचलानी की वेब सीरीज का फाइनल एपिसोड? टूट रहा फैंस के सब्र का बांध

Ekaki Chapter 5

कब रिलीज होगा Ekaki Chapter 5

Ekaki Chapter 5 Release Date: आशीष चंचलानी की वेब सीरीज ‘एकांकी के चैप्टर 4’ के रिलीज के बाद अब फैंस बेसब्री से इसके चैप्टर फाइव का इंतजार कर रहे हैं. एकाकी के चारों चैप्टर को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला और आशीष चंचलानी की परफॉरमेंस को भी पसंद किया गया. लेकिन इसके बाद चैप्टर 5 का इंतजार बढ़ गया. वहीं कई लोगों के मन में यह सवाल है कि आखिर चैप्टर फाइव कब तक में रिलीज होगा.

कब रिलीज होगा ‘एकांकी के चैप्टर 5’?

सोशल मीडिया पर पिछले दिनों काफी ज्यादा चर्चाएं चल रही थीं कि ‘एकांकी के चैप्टर 4’ 22 जनवरी को रिलीज़ हो सकता है, क्योंकि जो पिछले एपिसोड थे उनके बीच जो गैप था, उसके अनुसार ‘चैप्टर 5’ 22 जनवरी को रिलीज़ होना था, लेकिन नहीं हुआ. फिर इसके बाद यह खबर आ रही थी कि 26 जनवरी रिपब्लिक डे के दिन रिलीज होगा, लेकिन इस दिन भी रिलीज नहीं हुआ. बता दें कि ‘एकांकी के चैप्टर 4’ के रिलीज डेट को लेकर अभी तक कोई भी ऑफिशियल सामने नहीं आई है.

किस वजह से रिलीज नहीं हुआ ‘एकांकी के चैप्टर 5’?

जानकारी के आनुसार, आशीष की प्रोडक्शन टीम जो इसकी एडिट कर रही थी, वहां पर हार्ड डिस्क क्रैश हुआ और उनका काफी सारा स्पेशल इफेक्ट्स का काम डैमेज हो गया, जिसमें क्लाइमेक्स के कुछ महत्वपूर्ण शॉट्स भी थे. टीम की तरफ से बताया गया कि इसकी रिकवरी में दो से तीन महीने या उससे कम का समय लग सकता है.

रिलीज को लेकर क्या बोले आशीष चंचलानी?

इसी बीच में आशीष चंचलानी की एक पोस्ट आई थी. उसमें उन्होंने बताया था कि चैप्टर 5 के रिलीज को लेकर हम खुद अनाउंस करेंगे. अब शायद यहां पर आशीष चंचलानी की टीम इसलिए अनाउंस नहीं कर रही क्योंकि उनको चाहिए कि मार्केट में कोई ट्रेंड ना चल रहा हो. 7 फरवरी से T20 वर्ल्ड कप शुरू हो जायेगा और उसका ट्रेंड 1 महीने तक चलेगा, सभी लोग उसके बारे में बात करने वाले हैं.

यह भी पढ़ें-लोकसभा स्पीकर की तरफ कागज उछालने वाले 8 सांसद सस्पेंड, टेबल पर चढ़कर फेंका था पेपर

कब रिलीज होगा अब ‘एकांकी के चैप्टर 5’?

अनुमान लगाया जा रहा है कि आशीष चंचलानी फरवरी के अंत में या मार्च की शुरुआत में चैप्टर 5 रिलीज कर सकते हैं. क्योंकि यह आखिरी एपिसोड होने वाला है और आशीष चंचलानी को चाहिए कि उस टाइम पर कोई भी ट्रेंड ना चल रहा हो जब मैं अपना चैप्टर फाइव रिलीज करूं. लेकिन अगर इनकी टीम को क्रैश हुआ डेटा रिकवर करने में समय लगा तो किसी ट्रेंड के चलने का तो पता नहीं लेकिन ज्यादा लेट होने पर ऑडियंस का कनेक्शन जरूर टूट सकता है.

Exit mobile version