Awarapan 2 Gets Massive Response: इमरान हाशमी की चर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ का दर्शकों को लंबे समय से इंतजार था. अब यह इंतजार खत्म हो गया है. फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. करीब 19 साल बाद इमरान हाशमी एक बार फिर शिवम पडित के किरदार में नजर आए हैं. रिलीज के साथ ही फिल्म को लेकर फैंस की शुरुआती प्रतिक्रिया भी सामने आने लगी है.
पहले शो से ही दिखा इमरान का क्रेज
फिल्म रिलीज होने से पहले ही ‘आवारापन 2’ को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह था. शुक्रवार सुबह जैसे ही फिल्म के शो शुरू हुए, बड़ी संख्या में फैंस थिएटर पहुंच गए. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी फिल्म को लेकर लोगों की प्रतिक्रियाए आने लगीं. शुरुआती रिएक्शन में ज्यादातर फैंस ने फिल्म की कहानी, इमोशनल सीन्स और इमरान हाशमी की वापसी की तारीफ की है.
शुरुआती 20 मिनट ने जीता दिल
एक दर्शक ने फिल्म की तारीफ करते हुए कहा कि शुरुआत के 20 मिनट ही इतने शानदार हैं कि दर्शक शिवम पंडित के रोल से भावनात्मक रूप से जुड़ जाते हैं.
His looks @Emraanians are literally killing me His charm his aura that effortless cuteness everything is just EVERYTHING Finally getting to see him in #Awarapan2 on the first day first show feels unreal
— justicewins (@NoOFFENCes) August 14, 2026
Some stars entertain you but Emraan has a charm that hits differently. pic.twitter.com/GqZc4bbQJb
वहीं कई लोगों को फिल्म का म्यूजिक भी पसंद आया है. एक फैन ने फिल्म के गानों की तारीफ करते हुए इसे ‘पैसा वसूल’ बताया. थिएटर में इमरान हाशमी को देखकर फैंस का उत्साह भी साफ नजर आया.
फैन ने स्क्रीन प्रेजेंस की तारीफ की
इमरान हाशमी के एक फैन ने उनकी स्क्रीन प्रेजेंस की जमकर तारीफ की. फैन के अनुसार, इमरान का लुक, चार्म और उनका अंदाज अब भी फैंस पर खास असर डालता है. लंबे समय बाद शिवम पंडित के रूप में इमरान को बड़े पर्दे पर देखना फैंस के लिए बहुत खास अनुभव रहा. कई दर्शकों ने कहा कि इमरान का अपना अलग ही स्क्रीन चार्म है.
क्लाइमेक्स ने दर्शकों को किया इमोशनल
फिल्म के अंत को लेकर भी दर्शकों की प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं. एक दर्शक ने बताया कि क्लोजिंग क्रेडिट्स के दौरान वह काफी भवुक हो गया. फिल्म खत्म होने के बाद गाने का उस पल से जुड़ना दर्शकों को और ज्यादा इमोशनल कर रहा है. सोशल मीडिया पर कई लोगों ने फिल्म के इस हिस्से को खास बताया है.
ये भी पढ़ें-मुस्लिम एक्टर आदिल हुसैन को भगवान शिव-कृष्ण में आस्था, बोले गीता ने बदला जिंदगी को देखने का नजरिया
‘बंटवारा 1947’ से होगी टक्कर
‘आवारापन 2’ को दर्शकों के साथ-साथ फिल्म क्रिटिक्स से भी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है. खास बात यह है कि 14 अगस्त को इमरान हाशमी की फिल्म के साथ सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ भी सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों के बीच मुकाबला देखने लायक होगा.
