OTT Releases This Week: ओटीटी लवर्स तैयार हो जाइए, क्योंकि इस हफ्ते ओटीटी पर आपकी पसंदीदा फिल्में रिलीज हो रही हैं. 19 और 20 फरवरी को डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर सिनेमाघरों से भी ज्यादा रोमांच देखने को मिलेगा. अगर आप किसी कारणवश अपनी फेवरेट मूवीज थियेटर में नहीं देख पाए हैं, तो यह आपके लिए फुल एंटरटेनमेंट का समय है. इस हफ्ते ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक की तमाम बड़ी और धमाकेदार फिल्में रिलीज होंगी, जिन्हें देखने के बाद आप कभी भूल नहीं पाएंगे.ऐसे में आइए जानते हैं कि फरवरी के तीसरे सप्ताह ओटीटी पर किन फिल्मों का जलवा देखने को मिलेगा.
द नाइट एजेंट
एक्शन और थ्रिलर से भरपूर सीरीज ‘द नाइट एजेंट’ का तीसरा सीजन अब आपको डिजिटल प्लेटफॉर्म पर देखने को मिलेगा. लगातार दो सीजन की सफलता के बाद अब इसका तीसरा पार्ट आ रहा है. ‘द नाइट एजेंट’ सीरीज को आप 19 फरवरी 2026 को ओटीटी के सबसे बड़े प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकेंगे. नाइट एजेंट पीटर सदरलैंड सीजन 2 की कहानी को जोड़ते हुए आगे की कहानी के साथ नजर आएंगे.
द लास्ट थिंग ही टोल्ड मी सीजन 2
एप्पल टीवी प्लस की मशहूर वेब सीरीज ‘द लास्ट थिंग ही टोल्ड मी’ अपने दूसरे सीजन के साथ वापसी कर रही है. पहले सीजन में फैंस का प्यार मिलने के बाद अब नए एपिसोड्स में हन्ना और उसकी सौतेली बेटी के रिश्तों की आगे की कहानी दिखाई जाएगी.यह सीरीज 20 फरवरी को स्ट्रीम होने वाली है. खास बात यह है कि इस बार भी जेनिफर गार्नर, एंगौरी राइस और निकोलज कोस्टर-वाल्डौ जैसे पुराने कलाकार अपनी भूमिकाओं में नजर आएंगे, जबकि कुछ नए किरदारों को भी कहानी का हिस्सा बनाया गया है.
तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी
कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ अब ओटीटी पर दस्तक देने के लिए तैयार है. 25 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई यह फिल्म Amazon Prime Video पर 19 फरवरी 2026 से सभी सब्सक्राइबर्स के लिए फ्री में उपलब्ध होगी. इससे पहले 5 फरवरी से इसे केवल रेंटल आधार पर रिलीज किया गया था, जहां इसे देखने के लिए 349 रुपये का अलग से भुगतान करना पड़ता था. लेकिन अब 19 फरवरी से प्राइम वीडियो के सदस्य बिना किसी फीस के इस फिल्म का आनंद ले सकेंगे.
द स्वीडिश कनेक्शन
नेटफ्लिक्स पर 19 फरवरी को एक नई फिल्म ‘द स्वीडिश कनेक्शन’ रिलीज होने जा रही है. यह फिल्म द्वितीय विश्व युद्ध के समय की एक सच्ची घटना पर आधारित है. कहानी गोस्टा एंगज़ेल नाम के एक सरकारी अधिकारी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो स्वीडन के विदेश मंत्रालय में काम करते थे. फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे एक मामूली सरकारी कर्मचारी होने के बावजूद उन्होंने अपनी हिम्मत से हजारों यहूदियों की जान बचाई थी. यह एक ऐतिहासिक और राजनीतिक ड्रामा फिल्म है.
ये भी पढ़ें-आखिर राजपाल यादव को जमानत मिल ही गई, जानिए कितने करोड़ जमा करने पड़े
56 डेज
अमेज़न प्राइम वीडियो पर 28 फरवरी को एक नई साइकोलॉजिकल थ्रिलर सीरीज आ रही है, जिसका नाम ’56 डेज़’है. यह 8 एपिसोड की सीरीज कैथरीन रयान हॉवर्ड की मशहूर किताब पर आधारित है. कहानी एक ऐसे जोड़े की है जो कोरोना के लॉकडाउन में साथ रहने लगते हैं. पहले तो उनके बीच प्यार होता है लेकिन धीरे-धीरे यह प्रेम कहानी एक खौफनाक मर्डर मिस्ट्री में बदल जाती है.
