Vistaar NEWS

Hanuman Ansh BO: 26वें दिन ‘हनुमान अंश’ पर बरसी बजरंगबली की कृपा, छप्पर फाड़कर की कमाई

Hanuman Ansh

हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Day 26 Collection Surge: 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘हनुमान अंश’ मूवी इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है. बाबा नीम करोली के जीवन पर बनी इस फिल्म को शुरुआती दिनों में बहुत कम लोगों ने देखा, लेकिन देखते ही देखते अगस्त महीने के अत में इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपना वर्चस्व जमा लिया. एक तरफ जहा दूसरी फिल्मों की कमाई उनके शुरआती दिनों से लेकर दो हफ्तों के बीच ही होती है, वहीं दूसरी तरफ ‘हनुमान अंश’ मूवी की कमाई अंतिम दिनों में बढ़ी है, जो कि बॉलीवुड के इतिहास में बहुत ही कम देखने को मिलता है.

इन दिनों सोशल मीडिया से लेकर देशभर के तमाम सिनेमाघरों में ‘हनुमान अंश’ मूवी छाई हुई है. बता दें कि इस बीच 26 अगस्त को साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ रिलीज हुई, जिसे मात देकर विशाल चतुर्वेदी की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बनाया. ऐसे में आइए जानते हैं कि आखिर फिल्म ने 26वें दिन कितनी कमाई की.

मंगलवार को ‘हनुमान अंश’ की कमाई कितनी हुई?

पहले सप्ताह में निर्देशक विशाल चतुर्वेदी की फिल्म ‘हनुमान अंश’ की कमाई लगभग 1 करोड़ रुपये के आसपास हुई थी. शुरुआती दिनों में फिल्म को दर्शकों की तरफ से उतना अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला, जितनी कि मेकर्स ने उम्मीद लगाई थी. वहीं तीसरे वीक से फिल्म की कमाई में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिलने लगा. सैकनीलक की रिपोर्ट के अनुसार, ‘हनुमान अंश’ के रिलीज के 26 दिनों बाद फिल्म की कमाई में 54 प्रतिशत तक का मुनाफा देखने को मिला.

अंतिम दिनों में अचानक इस तरीके से फिल्म की कमाई में बढ़ोतरी होना किसी आशीर्वाद से कम नहीं है. इसलिए यह कहना गलत नहीं होगा कि ‘हनुमान अंश’ पर भगवान हनुमान की कृपा बरसी, जिस वजह से एकाएक बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने पैसे बटोरने शुरू कर दिए. रिपोर्ट्स के अनुसार, चौथे मंगलवार को फिल्म की 3 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई हुई, जिससे ‘हनुमान अंश’ का अब तक का टोटल कलेक्शन 54.13 करोड़ रुपये हो चुका है.

ये भी पढ़ें-Badshah-Isha Rikhi Divorce: मार्च में हुई थी रैपर बादशाह की शादी, 5 महीने बाद ही हो गए अलग

लागत से कई गुना अधिक मुनाफा हुआ

मेकर्स के अनुसार, फिल्म ‘हनुमान अंश’ लगभग 2 करोड़ रुपये की लागत से बनकर तैयार हुई थी. अभी तक फिल्म की 55 करोड़ रुपये की कमाई हो चुकी है, जो कि लागत से कई गुना अधिक मुनाफा है. ऐसे में अगर देखा जाए तो फिल्म ने अपनी लागत से लगभग 27 गुना अधिक की कमाई की है, जो मेकर्स के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है. वहीं जिस तरके से फिल्म को लगातार पसंद किया जा रहा है, उसे देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि फिल्म की कमाई अभी और ज्यादा हो सकती है.

Exit mobile version