yotirmayee Nayak Scripted Allegations Response: देशभर के करोड़ों दर्शकों का फेवरेट सिंगिंग शो ‘इंडियन आइडल 16’ का ग्रैंड फिनाले आखिरकार खत्म हो चुका है. इस सीजन की विनर ओड़िशा की कंटेस्टेंट ज्योतिर्मयी नायक रहीं, जिन्होंने अपनी मधुर और सुरीली आवाज़ से दुनियाभर के लोगों का दिल जीत लिया. इंडियन आइडल एक ऐसा सिंगिंग प्लेटफॉर्म है, जो हर सीजन में एक अनजान चेहरे को विनर बनाकर दुनिया के सामने लाता है. हालांकि, इस पॉपुलर शो पर अक्सर बायस्ड होने का आरोप भी लगाया जाता है. ऐसा कहा जाता है कि इस सिंगिंग शो के विनर का नाम पहले से ही तय होता है. वहीं इंडियन आइडल की ट्रॉफी हासिल करने के बाद खुद विनर ज्योतिर्मयी ने शो में पर्दे के पीछे चलने वाली कहानी का सच बताया है.
क्या पहले से फिक्स होता है विनर?
इंडियन आइडल सीजन 16 का ट्रॉफी जीतने के बाद ज्योतिर्मयी नायक ने मीडिया से बातचीत की. इस दौरान ज्योतिर्मयी से पूछा गया कि क्या इंडियन आइडल पूरी तरह से स्क्रिप्टेड होता है और क्या सीजन का विनर कौन होगा, यह भी पहले से फिक्स रहता है. इन सवालों को लेकर ज्योतिर्मयी ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि इंडियन आइडल इतना बड़ा शो है, तो इसकी कुछ स्क्रिप्टिंग तो होगी ही. आगे उन्होंने कहा कि शो में कई तरह के काम होते हैं, जिसके लिए सारी प्लानिंग पहले से ही करनी पड़ती है. वहीं शो के फिक्स होने की बात को लेकर ज्योतिर्मयी नायक ने कहा कि जो लोग यह आरोप लगाते हैं कि विनर का नाम पहले से ही तय होता है, वे बिल्कुल गलत हैं.
उन्होंने स्पष्ट किया कि विनर का नाम पहले से फिक्स नहीं होता है और न ही किसी को पता होता है कि विनर कौन बनेगा. शो में कब क्या हो जाए, इसके बारे में किसी को नहीं होता. ज्योतिर्मयी ने बताया कि हमारे फिनाले का शूट तीन दिन तक चला था, लेकिन टीवी पर उसे एक ही दिन का दिखाया गया. शो के दौरान हम बहुत थक जाते हैं और किसी भी समय परफॉर्मेंस के लिए तैयार रहना होता है. इसलिए, यह कहना गलत होगा कि सब कुछ पहले से स्क्रिप्टेड होता है.
कई प्रयासों के बाद विनर बनीं ज्योतिर्मयी नायक
ज्योतिर्मयी नायक ने कहा कि हर सिंगर का यह सपना होता है कि वह ‘इंडियन आइडल’ या ‘सा रे गा मा पा’ जैसे शो के मंच पर जाए. उन्होंने बताया कि यहां तक पहुंचने के लिए मैंने चौथी या पांचवीं बार ट्राई किया था. इस बार मैंने यही सोचकर ऑडिशन दिया था कि अगर चयन हो गया तो ठीक है, नहीं तो कोई बात नहीं. ज्योतिर्मयी नायक ने खुशी जाहिर करते हुए आगे कहा कि आखिरकार उनकी मेहनत रंग लाई और वह जीत गई.
