Vistaar NEWS

Jailer 2 BO Collection: 3 दिन में 300 करोड़ के पार पहुंची जेलर 2, विदेशों में भी चला रजनीकांत का जादू

Jailer 2

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Jailer 2 BO Collection: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है. रिलीज के सिर्फ 3 दिन में ही इस फिल्म ने दुनियाभर में 300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है. भारत के साथ-साथ विदेशों में भी फिल्म की जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. ऐसे में आइए जानते हैं कि फिल्म ने अब तक कितनी कमाई कर ली है.

3 दिन में कितना कमाया?

जेलर 2 ने पहले दिन 59.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. दूसरे दिन फिल्म ने 37.10 करोड़ रुपये कमाए. तीसरे दिन फिल्म की कमाई में फिर उछाल आया और 47.80 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ. इस तरह 3 दिन में फिल्म की नेट कलेक्शन 144.60 करोड़ रुपये हो गया है. वहीं भारत में ग्रॉस कलेक्शन 169.65 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

विदेशों में भी बंपर कमाई

फिल्म को विदेशों में भी दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है. सिर्फ तीसरे दिन ही ओवरसीज से 47.50 करोड़ रुपये की कमाई हुई है. 3 दिन में विदेशों से कुल 147.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन हो चुका है. भारत और विदेश के कलेक्शन को मिलाकर फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 317.15 करोड़ रुपये हो गया है. यह आंकड़ा सभी को हैरान कर रहा है.

400 करोड़ की ओर बढ़ रही फिल्म

बॉक्स ऑफिस पर 7 से 8 फिल्में लगी होने के बावजूद जेलर 2 सब पर भारी पड़ रही है. फिल्म ने 3 दिन में ही अपना बजट रिकवर कर लिया है. अभी रविवार की कमाई आना बाकी है. माना जा रहा है कि रविवार को फिल्म और बड़ा कलेक्न करेगी. पहले वीकेंड में ही यह फिल्म 400 करोड़ के क्लब में शामिल हो सकती है, जो अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड होगा.

ये भी पढ़ें-‘मैं कट्टर हिंदू हूं…’, पूनम पांडे ने किया एकता कपूर के ‘हिंदूफोबिया’ वाले बयान का समर्थन

क्या 1000 करोड़ पार करेगी जेलर 2?

इस फिल्म में रजनीकांत के साथ विद्या बालन की एक्टिंग की भी खूब तारीफ हो रही है. फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, शिव राजकुमार, मोहनलाल, ऋतिक रोशन र विजय सेतुपति जैसे बड़े सितारे कैमियो में नजर आ रहे हैं. शुरुआती रिकॉर्ड को देखकर लग रहा है कि जेलर 2 तेजी से 1000 करोड़ की ओर बढ़ रही है.

Exit mobile version