Vistaar NEWS

सिनेमाघरों में रिलीज हुई जेलर 2, रजनीकांत के स्वैग और ऋतिक के कैमियो ने लूटी महफिल, फैंस बोले – पैसा वसूल एंटरटेनर

Jailer 2

फिल्म जेलर 2 रिलीज

Rajinikanth Hrithik Roshan Cameo: जेलर 2 सिनेमाघरों में 15 अक्टूबर को रिलीज हो गई है, जिसकी चर्चा पिछले कई दिनों से हो रही थी. फिल्म का ट्रेलर कुछ दिन पहले रिलीज किया गया था, जिसमें 10 बड़े सुपरस्टार्स के कैमियो की झलक दिखी थी. इस लिस्ट में ऋतिक रोशन, मोहनलाल, शिवराजकुमार, जैकी श्रॉफ, विजय सेतुपति, वनायकन, वसंथ रवि, पूर्णा, राजेश माधवन और नोरा फतेही का नाम शामिल है. यह फिल्म साल 2023 की ब्लॉकबस्टर फिल्म जेलर का सीक्वल है.

रजनीकांत फिर बने टाइगर मुथुवेल पांडियन

इस फिल्म में एक बार फिर रजनीकांत रिटायर्ड जेलर टाइगर मुथुवेल पांडियन के किरदार में नजर आए हैं. कहानी में वह एक नए और खतरनाक अपराधी नेटवर्क सी उलझ जाते हैं. साथ ही उनके परिवार को मिल रही धमकियों का भी सामना करते हैं.

रजनीकांत का स्वैग- ऋतिक का धमाकेदार कैमियो

एक यूजर ने फिल्म का रिव्यू करते हुए लिखा है कि यह एक जबरदस्त एंटरटेनर है. नेल्सन ने दिखा दिया है कि कमर्शियल सिनेमा कैसे बनाया जाता है. रजनीकांत का स्वैग देखने लायक है और ऋतिक रोशन का कैमियो शानदार है. सिनेमाघरों में दर्शक तालियां, हूटिंग और सीटियां बजा रहे हैं.

क्या है जेलर 2 की कहानी?

फिल्म की कहानी वहीं से शुरू होती है जहां पहला पार्ट खत्म हुआ था. इस बार तलाश छह हजार करोड़ की मूर्तियों की है,जो बर्मन के पास थीं. साथ ही बर्मन के किलर की भी तलाश चल रही है. फिल्म में रजनीकांत एक सुपरमार्केट में सुपवाइजर का काम करते हैं, इसलिए उनकी एंट्री काफी सिंपल रखी गई है. शुरुआत में वह शांत और गंभीर दिखते हैं, लेकिन जैसे ही वह अपने जेलर अवतार में आते हैं, पूरी फिल्म पर छा जाते हैं.

ये भी पढ़ें-Hanuman Ansh Collection: 68 वें दिन भी हनुमान अंश ने की बंपर कमाई, हिंदी के साथ तेलुगु में भी धमाल

जेलर 2 एडवांस बुकिंग

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने रिलीज से पहले ही दुनिया भर की एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है. इस शानदार शुरुआत को देखकर माना जा रहा है कि यह फिल्म अपने पहले ही दिन 100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होकर एक नया रिकर्ड बना सकती है. अब हर किसी की नजर इस बात पर टिकी है कि सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद यह फिल्म दर्शकों को कितनी पसंद आती है और बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन करती है.

Exit mobile version