Four Flop Films Fear: 1980 के दशक के मशहूर एक्टर जितेंद्र की फिल्में आपने कभी न कभी ज़रूर देखी होंगी. उनका रोल हर किसी को अपना दीवाना बना देता था. एक्टर जितेंद्र उस दौर के सबसे अमीर अभिनेताओं में से एक माने जाते थे. वे फिल्मों के साथ-साथ रियल एस्टेट में भी पैसा निवेश करते थे. एक इंटरव्यू के दौरान जितेंद्र ने अपने उस बंगले के बारे में बताया, जिसे उन्होंने दिवंगत एक्टर भारत भूषण से खरीदा था. जितेंद्र ने बताया कि मुंबई के पॉश इलाके पाली हिल में बने इस बंगले को उन्होंने भारत भूषण से बहुत ही कम दामों में खरीदा था, जिसकी कीमत आज करोड़ों रुपए हो चुकी है.
आर्थिक तंगी के कारण एक्टर को बेचना पड़ा बंगला
एक इंटरव्यू के दौरान एक्टर जितेंद्र ने अपने करोड़ों रुपये की कीमत वाले बंगले के बारे में बात करते हुए बताया कि उस समय बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता भारत भूषण की आर्थिक स्थिति बहुत खराब हो गई थी. वे आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे. पैसों की कमी के कारण उन्हें अपना पाली हिल स्थित बंगला बेचना पड़ा. जितेंद्र ने बताया कि यह बंगला केवल 4.25 लाख रुपये में बेचा गया था.
जितेंद्र ने 4.25 लाख रुपये में खरीदा था बंगला
आगे जितेंद्र ने भारत भूषण के बारे में बताते हुए कहा, “भारत उस दौर के बहुत बड़े और मशहूर सुपरस्टार थे. उन्होंने ‘बैजूबावरा’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया था. एक दिन उन्होंने अपना बंगला बेचने की बात कही. तब मैंने अपने पापा से इस बारे में चर्चा किया. उन्होंने कहा चलो यह बंगला हम ही खरीद लेते हैं. जितेंद्र ने आगे बताया कि हमारा परिवार बहुत ही साधारण जीवन जीता था. हम लोग 20×10 फुट के एक छोटे से कमरे में रहते थे, जिसमें आठ लोगों का परिवार रहता था. इसलिए मैंने भारत का यह बंगला 4.25 लाख रुपये में खरीद लिया. इस सौदे के साथ 3,450 वर्ग फीट का प्लॉट भी मिला था.
ये भी पढ़ें-CM थलपति विजय की आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ हुई रिलीज, फैंस से मिल रहा जबरदस्त रिव्यू
आज जमीन की कीमत 450 करोड़ रुपए
बातचीत के दौरान जितेंद्र ने बताया कि बंगला खरीदने के बाद उनकी लगातार चार फिल्में फ्लॉप हो गई थीं. इसके बाद उन्हें डर सताने लगा कि कहीं उनका भी हाल भारत भूषण जैसा न हो जाए और उन्हें भी आर्थिक तंगी का सामना न करना पड़े. इसी डर के कारण उन्होंने पूरे परिवार के साथ वह बंगला छोड़ दिया.
हालांकि, बाद में यही बंगला और उससे जुड़ी प्रॉपर्टी उनके लिए बहुत फायदेमंद साबित हुई. उन्होंने बताया कि जब इस बंगले को तोड़ा गया, तब उसमें लगी लकड़ी बेचकर ही 11.5 लाख रुपये मिले थे. जितेंद्र के अनुसार, जिस जमीन पर यह बंगला बना हुआ था, उसकी मौजूदा कीमत करीब 450 करोड़ रुपये है.
