Jyoti Singh Sindoor Statement: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में पवन सिंह, अक्षरा सिंह और ज्योति सिंह को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है. हाल ही में पवन सिंह ने एक कार्यक्रम के दौरान अक्षरा सिंह को बाबू और बेटा कहा था. साथ ही उन्होंने अक्षरा और उनके माता-पिता से माफी भी मांगी था. अब इसी बीच पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह सिंदूर को लेकर ऐसी बात कहती नजर आ रही हैं, जिसे लोग पवन सिंह से जोड़कर देख रहे हैं.
सहेलियों के साथ सिंदूर खेलती दिखीं ज्योति सिंह
दुर्गा पूजा के दौरान सामने आए इस वीडियो में ज्योति सिंह अपनी बहन और सहेलियों के साथ सिंदूर खेलती नजर आ रही हैं. इस दौरान उनकी एक सहेली मां दुर्गा से प्रार्थना करती है कि ज्योति के माथे पर भी सिंदूर लगाने का मौक मिले.
ज्योति ने अच्छे पति को लेकर कही ये बात
वीडियो में ज्योति सिंह कहती हैं कि मां सिंदूर तभी लगाना, जब कोई अच्छा पति मिले.नहीं वह ऐसे ही ठीक हैं. इसके बाद वह कहती हैं कि पति का अमीर होना जरूरी नहीं है, बल्कि उसका स्वभाव अच्छा होना चाहिए और उसे वफादार होना चाहिए. ज्योति आगे कहती हैं कि पति ऐसा नहीं होना चाहिए, जो थूककर चाटे. उनकी सहेली भी इसी बात को दोहराती है, जिसे सुनकर ज्योति जोर-जोर से हंसने लगती हैं.
MLC पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह और उनके सहेलियों का यह वीडियो नहीं देखा तो क्या देखा! गजब का रैली है पवन सिंह को….Read more https://t.co/AKtdMJIHaS
— Karan Yadav (@karanydv165) October 23, 2026
इसके बाद वह आत्मसम्मान की बात करते हुए कहती हैं कि इंसान को अपना सम्मान बनाए रखना चाहिए. सोशल मीडिया पर ज्योति की इन बातों की पवन सिंह के हालिया बयान से जोड़कर देखा जा रहा है.
पवन सिंह ने वीडियो पर नहीं दी प्रतिक्रिया
ज्योति सिंह के इस वीडियो की चर्चा सोशल मीडिया पर हो रही है. हालांकि, पवन सिंह की ओर से इस वीडियो को लेकर अब तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. वहीं दोनों के तलाक का मामला भी लंबे समय से अदालत में चल रहा है.
