Vistaar NEWS

SRH की मालकिन काव्या मारन अनिरुद्ध रविचंदर संग लेंगी सात फेरे? स्पेन में होगी शादी, जानिए सच

Kavya Maran and Anirudh Ravichander

काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर

Kavya Maran Wedding: फेमस सिंगर और कम्पोजर अनिरुद्ध रविचंदर अपने सुर और ताल से हर किसी का दिल जीत लेते हैं. आए दिन उनके गाने सोशल मीडिया पर ट्रेंड करते रहते हैं. वहीं अनिरुद्ध रविचंदर इन दिनों अपने काम और कला की वजह से नहीं बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. सिंगर अनिरुद्ध और सनराइजर्स हैदराबाद की सीईओ काव्या मारन की शादी की चर्चाएं चारों तरफ हो रही हैं. दोनों की शादी की खबर सुनते ही फैंस की खुशी का ठिकाना न रहा. ऐसे में आइए जानते हैं कि दोनों की शादी की यह चर्चा कितनी सही है.

क्या काव्या मारन के दूल्हा बनेंगे अनिरुद्ध रविचंद?

सनराइजर्स हैदराबाद की सीईओ और को-ओनर काव्या मारन और मशहूर म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंद की शादी को लेकर इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है. कई फैन पेज दावा कर रहे हैं कि दोनों जल्द शादी कर सकते हैं.

रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि साल के आखिर तक दोनों शादी के बंधन में बंध सकते हैं. कुछ खबरों के मुताबिक, दोनों परिवार भी इस रिश्ते के लिए तैयार हैं. कहा जा रहा है कि शादी स्पेन में हो सकती है और इसके बाद चेन्नई में एक बड़ा रिसेप्शन रखा जाएगा.

क्या है सच्चाई?

हालांकि, अब तक काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर की तरफ से शादी को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है. दोनों ने ना तो इन खबरों की पुष्टि की है और ना ही इन अफवाहों को पूरी तरह खारिज किया है. यह पहली बार नहीं है जब दोनों के रिश्ते और शादी की बातें सामने आई हों. इससे पहले भी कई बार ऐसी अफवाहें फैल चुकी हैं. उन खबरों पर रिएक्शन देते हुए अनिरुद्ध पहले ही फैंस से कह चुके हैं कि बिना पुष्टि वाली बातों पर भरोसा न करें.

कौन हैं काव्या मारन?

ये भी पढ़ें-कंगना रनौत के गले में मंगलसूत्र और हाथों में हरी चूड़ियां… क्या एक्ट्रेस ने गुपचुप कर ली शादी? वायरल वीडियो देख फैंस हैरान

सिंगर अनिरुद्ध रविचंदर के बारे में

वहीं अनिरुद्ध रविचंदर दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने म्यूजिक डायरेक्टर और सिंगर हैं. उन्होंने तमिल और तेलुगु फिल्मों में कई सुपरहिट गानों और फिल्मों के लिए संगीत तैयार किया है. अनिरुद्ध अपने शानदार म्यूजिक के लिए कई बड़े अवॉर्ड भी जीत चुके हैं, जिनमें फिल्मफेयर साउथ और सिम्मा अवॉर्ड्स शामिल हैं.

Exit mobile version