Vistaar NEWS

Miss Universe India: कैजिया लिज मैजो बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया 2026, अब प्यूर्टो रिको में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

Kaijia Liz Majo

कैजिया लिज मैजो

Miss Universe India 2026: केरल की कैजिया लिज मैजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का खिताब जीतकर अपने परिवार और प्रदेश का नाम रोशन किया है. इस प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले कल, रविवार 23 अगस्त को पिंक सिटी जयपुर में संपन्न हुआ. इस बार प्रतियोगिता में 52 सुंदरियों ने भाग लिया और अपनी अदाओं से सबका ध्यान आकर्षित किया. प्रतिभागियों को परखने के लिए गठित विशेष कमेटी में फिल्म इंडस्ट्री के बड़े चेहरे शामिल थे.

कड़ी मेहनत के बाद तमिलनाडु की वैष्णवी, गुजरात की अनुश्री सतवालेकर, महाराष्ट्र की तेजस्विनी श्रीवास्तव, उत्तराखंड की अनुभा वशिष्ठ और केरल की कैजिया लिज मैजो ने टॉप 5 फाइनलिस्ट में जगह बनाई, जिसके अंतिम में कैजिया विजेता बनीं.

शानदार क्लोजिंग रिमार्क से जीता दिल

प्रतियोगिता के आखिरी राउंड में सभी पांचों फाइनलिस्ट को जजों के सामने 40 सेकंड का क्लोजिंग रिमार्क देना था. इसमें कंटेस्टेंट्स ने जिंदगी के प्रति अपने नजरिए, चुनौतियों और भविष्य के विचारों को शेयर किया. केरल की कैजिया लिज मैजो ने अपने बेहतरीन जवाब से जजो की कमेटी को सबसे ज्यादा प्रभावित किया और खिताब अपने नाम कर लिया. जीत के इस खास पल में मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 की विजेता मनिका विश्वकर्मा ने कैजिया को ताज पहनाया, जिसे पाकर वे काफी भावुक हो गईं.

भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी कैजिया

केरल की कैजिया को तमिलनाडु की वैष्णवी से कड़ी टक्कर मिली, जो फर्स्ट रनरअप रहीं. इसके बाद गुजरात की अनुश्री सतवालेकर सेकेंड, महाराष्ट्र की तेजस्वनी श्रीवास्तव थर्ड और उत्तराखंड की अनुभा वशिष्ठ फोर्थ रनरअप चुनी गईं. अब विजेता कैजिया लिज मैजो इस साल के अंत में प्यूर्टो रिको में होने वाली 75वीं मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी.

ये भी पढ़ें-क्या गोविंदा करेंगे दूसरी शादी? पत्नी सुनीता आहूजा ने राखी सावंत के सामने खोला राज

जज पैनल में शामिल हुईं पूर्व सुंदरियां

मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 के जज पैनल में पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन के साथ सेलिना जेटली (मिस यूनिवर्स इंडिया 2001) और उर्वशी रौतेला (मिस यूनिवर्स इडिया 2015) शामिल रहीं. इनके अलावा फिल्म प्रोड्यूसर प्रज्ञा कपूर ने भी बतौर जज प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और प्रतिभागियों को परखा.

Exit mobile version