Vistaar NEWS

kerala story 2: बवाल के बीच ‘द केरल स्टोरी 2’ को बड़ी राहत, केरल हाईकोर्ट ने रिलीज से बैन हटाया

kerala story 2

kerala story 2

kerala story 2: फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स के लिए राहत की खबर है. इस फिल्म की रिलीज पर लगी अंतरिम रोक को केरल हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने पूरी तरीके से हटा दिया है. डिवीजन हाईकोर्ट की बेंच ने मामले की गंभीरता और सभी पक्षों को सुनने के बाद ये फैसला लिया है. कोर्ट के इस आदेश के बाद फिल्म की रिलीज का रास्ता पूरी तरीके से साफ हो गया है. बता दें कि इससे पहले सिंगल जज की बेंच ने फिल्म के कंटेंट और सांप्रदायिक सौहार्द पर पड़ने वाले इसके असर को लेकर चिंता जताते हुए 15 दिनों का स्टे लगा दिया था.

जस्टिस थॉमस ने लगा दी थी अंतरिम रोक

गौरतलब है कि जस्टिस थॉमस ने गुरुवार 26 फरवरी को दोपहर 3 बजे फिल्म की रिलीज पर रोक लगा थी, साथ ही सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन से फिल्म के खिलाफ रिप्रेजेंटेशन की जांच करने को कहा था. दूसरी तरफ डिवीजन बेंच ने उसी दिन शाम 7.30 बजे फिल्म के प्रोड्यूसर्स द्वारा फाइल की गई अपील पर सुनवाई के लिए एक अर्जेंट स्पेशल सिटिंग बुलाई. दो घंटे से ज्यादा चली डिटेल्ड सुनवाई के बाद, बेंच ने मामले पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया. इंडस्ट्री के जानकारों का कहना है कि कानूनी लड़ाई ने लोगों की दिलचस्पी बढ़ाई होगी, जिससे आने वाले दिनों में बॉक्स ऑफिस की संभावनाओं पर असर पड़ सकता है.

फिल्म की रिलीज का रास्ता पूरी तरह से साफ

इसके आज यानी 27 फरवरी शाम 4 बजे जस्टिस एसए धर्माधिकारी और पीवी बालकृष्णन की डिवीजन बेंच ने जस्टिस बेचू कुरियन थॉमस के अंतरिम आदेश पर रोक लगा दी. जिसमें फिल्म की रिलीज 15 दिनों के लिए टाली गई थी. सबसे बड़ी बात कि केरल हाईकोर्ट का आदेश उसी दिन आया जब फिल्म को रिलीज होना था. आज सुबह तक जहां टिकटों के पैस रिफंड किए जा रहे थे. वहीं दोपहर तक पूरी स्थिति बदल गई. खबर ये भी थी कि शुक्रवार को उन ऑडियंस के पैसे वापस कर दिए गए जिन्होंने फिल्म की एडवांस बुकिंग कराई थी, हालांकि अब डिवीजन बेंच के फैसले के बाद फिल्म की रिलीज का रास्ता पूरी तरह से साफ हो गया है.

ये भी पढ़ेंः दिल्ली शराब घोटाले में बरी हुए केजरीवाल, फैसला सुनने के बाद रो पड़े, बोले- मैं भ्रष्ट नहीं हूं

Exit mobile version