Vistaar NEWS

अंजलि अरोड़ा की फिल्म ‘महाकाव्य श्री रामायण’ का पोस्टर रिलीज, चश्मा पहने वानर को लेकर देख लोगों का आया रिएक्शन

Mahakavya Shri Ramayan

अंजली अरोड़ा की फिल्म रामायण महाकाव्य का पोस्टर रिलीज

Mahakavya Shri Ramayan: TikTok से फेमस हुईं अंजली अरोड़ा अपनी फिल्म ‘महाकाव्य श्री रामायण’ को लेकर सुर्खियों में हैं. फिल्म की चर्चा तभी से शुरू हो गई थी, जब मेकर्स ने ऐलान किया था कि ‘कच्चा बादाम’ फेम अंजली अरोड़ा माता सीता का किरदार निभाएंगी. अंजली के माता सीता के किरदार को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल किया था. नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘महाकाव्य श्री रामायण’ 25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है.

वहीं फिल् की रिलीज से पहले मेकर्स ने एक पोस्टर जारी किया था, जिसमें एक किरदार चश्मा पहने हुए नजर आ रहा है. अब इस पोस्टर को लेकर दर्शक सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं.

पोस्टर में चश्मा पहले दिखा एक किरदार

फिल्म ‘महाकाव्य श्री रामायण’ के मेकर्स ने रिलीज से एक दिन पहले गुरुवार को एक पोस्टर शेयर किया था. बताई जा रहा है कि यह पोस्टर सुग्रीव के किरदार का है. पोस्टर में सुग्रीव के पीछे एक किरदार खड़ा हुआ नजर आ रहा है, जिसने चश्मा पहना हुआ है. चश्मा पहने इस किरदार को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स फिल्म मेकर्स को ट्रोल कर रहे हैं.

पोस्टर को लेकर लोग तरह-तरह के कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “कम से कम चश्मा तो एडिट कर देते यार, थोड़ी तो मेहनत करो भाई.” वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा, ‘त्रेतायुग में चश्मा कौन लगाता है.’

ये भी पढ़ें-पाकिस्तानी जासूस बनकर भारत आए आयुष्मान खुराना! फिल्म ‘उड़ता तीर’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज

25 सितंबर को रिलीज हो चुकी फिल्म

नितेश तिवारी की फिल्म ‘महाकाव्य श्री रामायण’ भगवान राम की कहानी पर आधारित है. यह फिल्म 25 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. मेकर्स ने फिल्म को हिंदी और छत्तीसगढ़ी, दो भाषाओं में रिलीज किया है. फिल्म में देव शर्मा भगवान राम का किरदार निभा रहे हैं. अंजली अरोड़ा माता सीता, रजनीश दुग्गल रावण, शील वर्म लक्ष्मण और निर्भय वाधवा हनुमान जी के किरदार में नजर आ रहे हैं. अब देखना होगा कि सोशल मीडिया पर हो रही ट्रोलिंग के बीच ‘महाकाव्य श्री रामायण’ बॉक्स ऑफिस पर कितना कारोबार कर पाती है.

Exit mobile version