Vistaar NEWS

तनुश्री दत्ता के आरोपों पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने दिया जवाब, बोले-सच हमेशा सच रहेगा…

Nana Patekar son

नाना पाटेकर के बेटे मल्हार

Nana Patekar Son Breaks Silence: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन के बाद से एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के बयान से विवाद जारी है. साथ ही उनसे जुड़े कई मुद्दों पर तीखी बयानबाजी शुरू हो गई है. नाना के अपने परिवार के साथ रिश्तों पर भी बातें बन रही हैं. इन सब के बीच अब नाना के बेटे मल्हार ने चुप्पी तोड़ी है. मल्हार ने सोशल मीडिया पर परिवार को लेकर चल रही चर्चाओं और ट्रोलिंग पर नाराजगी जताई है. उन्होंने पिता संग अपने बॉन्ड पर भी रिएक्ट किया है.

नाना-तनुश्री विवाद पर क्या बोले मल्हार?

दरअसल हाल ही में नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में बिना तनुश्री दत्ता का नाम लिए उनसे जुड़े मुद्दे पर बात की. इस दौरान उन्होंने कहा, ‘बिना किसी का नाम लिए मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि जिस मामले का बार-बार जिक्र किया जा रहा है, वो कबका खत्म हो चुका है. कोर्ट की ओर से भी इस पर स्थिति साफ हो चुकी है. फिर भी लोग इस बारे में बोल रहे हैं. मैं ऐसे लोगों को कुछ नहीं कहना चाहूंगा. सच हमेशा सच ही रहेगा. मैं उन्हें बस यही कहना चाहूंगा की भगवान उनका भला करे.

यह भी पढ़ें: सिनेमाघरों में रिलीज हुई जेलर 2, रजनीकांत के स्वैग और ऋतिक के कैमियो ने लूटी महफिल, फैंस बोले – पैसा वसूल एंटरटेनर

परिवार के साथ कैसा था नाना रिश्ता?

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए मल्हार ने कहा कि मुझे बचपन से ही पेरेंट्स से मुश्किल हालातों का सामना करने की हिम्मत और ताकत मिली है. बाहरी लोग हमारे परिवार के बारे में क्या सोचते हैं, इससे हमें कोई फर्क नहीं पड़ता. मुझे हमेशा सबका प्यार मिला और हमारा परिवार इमोशनली एक-दूसरे से जुड़ा हुआ है. आगे मल्हार ने सोशल मीडिया पर परिवार की फोटो शेयर नहीं करने को लेकर उठ रहे सवालों का भी जवाब दिया. उन्होंने कहा इतना सब कुछ वायरल हो रहा है. वो कितना गलत है. बस इसलिए कि हम फैमिली फोटो को इंस्टा पर नहीं डालते, इसका ये मतलब नहीं कि हमारे बीच प्यार नहीं है. अलग होने के बावजूद भी मेरे पेरेंट्स के रिश्ते अच्छे थे.

39 साल का बॉन्ड था. चीजे वैसी नहीं थीं जैसी दिखती थीं. वो कभी भी अकेले नहीं थे और ना ही पापा बीमार थे. हम में से कोई न कोई उनके साथ हमेशा रहता था. वो एक्टिव थे रोजाना ढाई घंटे वर्कआउट करते थे. ऐसा तो यंगस्टर्स भी नहीं कर पाते.

Exit mobile version