Mardaani 3 Box Office Collection: रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मर्दानी 3’ की रिलीज थियेटर्स में 1 हफ्ता पूरा करने जा रही है, लेकिन फिल्म के कलेक्शन में कुछ खास बढ़त देखने को नहीं मिल रही है. रिलीज के शुरूआती दिनों में फिल्म ने ठीक-ठाक कलेक्शन किया था लेकिन अब इसका कलेक्शन काफी घट गया है. अब फिल्म को वीकेंड में कलेक्शन से उम्मीदें हैं. रिलीज के बाद ‘मर्दानी 3’ का सामना मल्टीस्टारर फिल्म ‘बॉर्डर 2’ से हुआ, जिससे फिल्म की कमाई पर असर पड़ा. वहीं अब आने वाले दिनों में रानी मुखर्जी की फिल्म शाहिद कपूर की फिल्म ‘ओ रोमियो’ से क्लैश करती नजर आएगी.
‘मर्दानी’ फ्रेंचाइजी के पहले दोनों पार्ट्स को फैन से खूब प्यार मिला था और दोनों फिल्म का कलेक्शन भी अच्छा रहा. ये फ्रेंचाइजी रानी मुखर्जी के करियर की एक सफल फ्रेंचाइजी है. वहीं ऐसे में फिल्म के पार्ट 3 की रफ्तार कम होना रानी मुखर्जी की कॉप फ्रेंचाइजी पर निगेटिव असर डाल सकती है.
‘मर्दानी 3’ की अब तक की कमाई हुई?
‘मर्दानी 3’ के 6 दिनों का नेट कलेक्शन करीबन 24.45 करोड़ रूपए हो चुका है. फिल्म ने रिलीज के छठवें दिन मात्र 2.1 करोड़ की कमाई की है. ये इस फिल्म का अब तक का सबसे कम कलेक्शन है. वहीं अगर फिल्म के ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने अब तक 28.85 करोड़ की कमाई की है. फिल्म का ओवरसीज कलेक्शन 8 करोड़ और वर्ल्डवाइड कलेक्शन 36.85 करोड़ रूपए रहा है. ‘मर्दानी 3’ अपने 60 करोड़ के बजट से काफी पीछे चल रही है. वहीं आने वाले दिनों में शाहिद की ‘ओ रोमियो’ की रिलीज भी मर्दानी की कमाई पर असर डाल सकती है.
मर्दानी और मर्दानी 2 ने कितना कलेक्शन किया था?
12 साल पहले 2014 में आई मर्दानी के पहले पार्ट का कलेक्शन 60 करोड़ के आसपास था और रानी मुखर्जी की फिल्म हिट रही थी. वहीं उसके 7 साल बाद 2019 में आए पार्ट 2 ने 67 करोड़ कमाकर फिल्म को हिट कराया था. लेकिन अगर बात ‘मर्दानी 3’ की करें तो हाई बजट फिल्म होने के बावजूद भी कुछ खास कमाई नहीं की है. अब ये फिल्म अपना 60 करोड़ का बजट भी निकाल पाती है तो बड़ी बात होगी.
