Vistaar NEWS

Mirzapur Movie Poster Release: गद्दी, बंदूकें और वही पुराना भौकाल, ‘मिर्जापुर’ का नया पोस्टर रिलीज, इस दिन थिएटर्स में मचेगा गदर

Mirzapur Movie Poster Release

फिल्म मिर्जापुर का पोस्टर रिलीज

Mirzapur Movie Poster Release: फेमस वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ अब फिल्म के रूप में सिनेमाघरों में आने के लिए तैयार है, जिसे लेकर फैंस के बीच भारी उत्साह है. फिल्म से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसमें इसके टीज़र की रिलीज़ डेट की जानकारी दी गई है. हाल ही में मेकर्स ने फिल्म का एक बहुत दमदार नया पोस्टर जारी किया है, जिसने फैन्स को एक बार फिर मिर्जापुर के उसी पुराने माहौल की याद दिला दी है.

साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक होने के कारण इस फ्रेंचाइजी को लेकर लोगों की दीवानगी लगातार बढ़ती जा रही है और अब टीज़र की इस घोषणा ने सोशल मीडिया पर हलचल और ज़्यादा बढ़ा दी है.

कब आएगा मिर्जापुर फिल्म का टीजर?

जारी किए गए नए पोस्टर के बीच में मिर्जापुर की वही मशहूर गद्दी दिखाई दे रही है, जिसके दोनों तरफ बंदूकें रखी हैं. यह नजारा तुरंत उस सत्ता की लड़ाई, दुश्मनी और ड्रामे की याद दिलाता है जिसने ‘मिर्जापुर’ को इतना बड़ा हिट बनाया था.

हालांकि यह पोस्टर फिल्म की असली कहानी को राज रखता है, लेकिन यह साफ इशारा करता है कि इस बार मिर्जापुर की दुनिया बड़े पर्दे पर बहुत बड़े पैमाने पर लौटने वाली है. कल रिलीज होने वाले टीज़र के साथ ही फैन्स का इंतजार खत्म होगा, क्योंकि उन्हें पहली बार इस फिल्म की एक खास झलक देखने को मिलेगी.

ये भी पढ़ें-तृषा ने थलापति विजय को किया अनफॉलो? CM बनने के बाद पहले बर्थडे पर भी नहीं दी बधाई

‘मिर्जापुर: द मूवी’ कब रिलीज होगी?

Exit mobile version