Vistaar NEWS

सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘मिर्जापुर’ फिल्म, कालीन-मुन्ना भैया के भौकाल ने मचाया तहलका

Mirzapur movie

मिर्जापुर मूवी रिलीज

Kaleen Munna Bhaiya Theatrical Craze: फैंस के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार ‘मिर्जापुर: द मूवी’ रिलीज हो चुकी है. फिल्म का ट्रेलर आउट होने की बाद से ही दर्शक मुन्ना भैया और कालीन भैया के किरदारों को बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेताब थे. वहीं आज, 4 सितंबर 2026 को फरहान अख्तर के प्रोडक्शन की यह फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर मिर्जापुर सीरीज से धमल मचाने के बाद अब यह कहानी थियेटर्स में तहलका मचा रही है. फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच इतना जबदस्त क्रेज है कि एडवांस बुकिंग के जरिए ही इसने करोड़ों रुपए की कमाई कर डाली है.

बता दें कि इस फिल्म में गुड्डू पंडित, कालीन भैया और मुन्ना भैया के आइकॉनिक रोल में अली फजल, पंकज त्रिपाठी और दिव्येंदु शर्मा की वापसी हुई है. एक तरफ जहां आज देशभर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ तमाम सिनेमाघरों में गुड्डू भैया और कालीन भैया का जलवा दिखाई दे रहा है. आइए जानते हैं ‘मिर्जापुर: द मूवी’ के बारे में कुछ खास बातें.

‘मिर्जापुर: द मूवी’ की कहानी

फिल्म की कहानी साल 2018 से शुरू होती है, जहां पहले ही सीन से पंकज त्रिपाठी (कालीन भैया) दिमाग और चालों का खेल खेलते दिखाई देते हैं. पर्दे पर अली फजल और जितेन्द्र कुमार की जोड़ी कमाल की लग रही है. हालांकि फिल्म में रोल पुराने ही हैं, लेकिन कहानी के नए ट्विस्ट इसे बेहद रोमांचक बना देते हैं. इस बार फिल्म में रवि किशन ‘बब्बन’ के एक दमदार विलेन के रोल में हैं, जो जुर्म की दुनिया का बड़ा नाम है.

शुरुआत के एक घंटे में मुन्ना भैया का वो पुराना रूतबा और ‘भौकाल’ नजर नहीं आता. फिल्म में रवि किशन को एक मुख्य और बड़ा रोल मिला है, जो हर हाल में ताकत चाहता है और उसकी नजर मिर्जापुर की गद्दी पर है. जहां वेब सीरीज में मिर्जापुर की गद्दी की जंग अपनों के बीच थी, वहीं ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में यह मुकाबला बाहरी दुश्मन यानी बब्बन (रवि किशन) के खिलाफ देखने को मिल रहा है.

ये भी पढ़ें-Mirzapur Advance Booking: ‘मिर्जापुर: द मूवी’ की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, रिलीज से पहले ही करोड़ों की कमाई

1 घंटे बाद कालीन भैया की एंट्री होती है

यह फिल्म एक्शन और थ्रिलर से भरपूर है, जिसकी कहानी दर्शकों को शुरुआत से लेकर अंत तक बांधे रखती है. बता दें कि जिस तरह ‘मिर्जापुर’ सीरीज में मुन्ना भैया का किरदार कुछ देर से देखने को मिला था, ठीक उसी तरह इस मूवी में भी कालीन भैया की एंट्री फिल्म शुरू होने के करीब 1 घंटे बाद होती है. इसके बाद वह पर्दे पर आते ही अपना भौकल मचाते नजर आते हैं.वहीं मशहूर एक्टर पंकज त्रिपाठी के शानदार अंदाज की तो बात ही अलग है. हर बार की तरह इस बार भी कालीन भैया ने अपने अनोखे मिजाज से हर किसी को अपना दीवाना बना लिया है.

Exit mobile version