Vistaar NEWS

Miss Universe 2026 Winner: जेनिफर बैरेटो बनीं मिस यूनिवर्स, जानें भारत की काजिया लिज मेजो को कौन सा स्थान मिला

Jennifer Barreto

मिस यूनिवर्स जेनिफर बैरेटो

Jennifer Barreto Crowned: हर साल की तरह इस साल भी मिस यूनिवर्स अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जहां साल 2026 की मिस यूनिवर्स के नाम का भी ऐलान हो गया है. बता दें कि कल यानी 24 नवंबर 2026 को प्यूर्टो रिको में हुए 75वें मिस यूनिवर्स कार्यक्रम की आयोजन हुआ, जहां 27 साल की जेनिफर बैरेटो ने इस साल का मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम किया है. दुनिया भर में जेनिफर बैरेटो का नाम बड़े ही गर्व के साथ लिया जा रहा है.

जेनिफर ने इस खिताब को जीतने के बाद एक और बड़ा इतिहास अपने नाम कर लिया है. बता दें कि जेनिफर बैरेटो पहली ऐसी मिस यूनिवर्स बनी हैं, जिन्होंने मां और शादीशुदा महिला होने के बाद भी इस खिताब को जीता है.

प्यूर्टो रिको के सिर सजा मिस यूनिवर्स 2026 का ताज

दुनिया की सबसे बड़ी ब्यूटी प्रतियोगिता में इस बार प्यूर्टो रिको की जेनिफर बैरेटो ने बाजी मार लिया है. उन्होंने फाइनल में सभी को पीछे छोड़ते हुए मिस यूनिवर्स 2026 का खिताब जीत लिया.

वहीं भारत की ओर से मैदान में उतरीं काजिया लिज मेजो का सफर फाइनल से पहले ही खत्म हो गया.

जश्न वाला रहा 75वां सीजन

इस साल मिस यूनिवर्स के 75 साल पूरे हो गए. इस मौके पर आयोजन को और भी भव्य बनाया गया था. अलग-अलग देशों की कई हसीनाओं ने इसमें अपनी किस्मत आजमाई. आखिरी राउंड में जेनिफर की स्मार्टनेस और कॉन्फिडेंस ने जजों का दिल जीत लिया और वह विनर बन गईं.

रनर-अप में इन देशों ने मारी बाजी

विनर के बाद सबसे ज्यादा चर्चा रनर-अप की रही. डोमिनिकन रिपब्लिक की मेलिसा नुनेज दूसरे नंबर पर रहीं. तीसरे नंबर पर वेनेजुएला की क्लारा वेगास गोएट्ज का नाम रहा.

आखिरी पांच में फिलीपींस और न्यूजीलैंड की सुंदरियां भी अपनी जगह बनाने में कामयाब रहीं.

केरल की बेटी ने टॉप 30 में बनाई जगह

भारत की काजिया लिज मेजो ने शुरुआत में अच्छा प्रदर्शन किया और टॉप 30 में एंट्री ले ली थी. लेकिन टॉप 12 की रेस में वह पीछे रह गईं. आपको बता दें कि काजिया ने इसी साल अगस्त में मिस यूनिवर्स इंडिया का टाइटल जीता था. केरल की पहली लड़की के तौर पर उन्होंने यह खिताब जीतकर इतिहास रचा था.

Exit mobile version