Vistaar NEWS

32 साल बाद फिर सिनेमाघरों में लौट रही अक्षय-रवीना की ‘मोहरा’, ‘रामायण’ से होगा क्लैश

Mohra Re-Release Update

फिल्म मोहरा होगी दोबारा रिलीज

Mohra Re-Release Ramayana Clash: दशकों पहले रिलीज हुई अक्षय कुमार और रवीना टंडन की फिल्म एक बार फिर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. अक्षय कुमार और रवीना टंडन के फैंस के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आई है, जहां साल 1994 की सुपरहिट बॉलीवुड फिल्म मोहरा दूसरी बार थिएटर मी रिलीज होगी. बता दें कि ब्लॉकस्टर मोहरा फिल्म 6 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. वहीं उसी समय बॉलीवुड की सबसे अधिक लागत में बनी रणबीर कपूर की फिल्म रामायण भी रलीज होगी. अब ऐसे में यह देखना होगा कि दर्शकों का सबसे ज्यादा प्यार रामायण और मोहरा में से किस फिल्म को मिलता है.

32 साल बाद सिनेमाघरों में लौट रही है मोहरा

90 के दशक की हिट फिल्म मोहरा 1 जुलाई 1994 को आई थी. अब 32 साल बाद इसे दोबारा रिलीज किया जा रहा है. त्रिमूर्ति फिल्म्स ने यूट्यूब पर इसका टीजर शेयर किया है. टीजर में बताया गया है कि यह पावर और धोखे की कहानी है, जहां कोई भी मोहरा बन सकता है. यह फिल्म 6 नवंबर 2026 से सिनेमाघरों में देखी जा सकेगी.

बॉक्स ऑफिस पर रामायण से होगी टक्कर?

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और रवीना टंडन की मोहरा का नया और साफ वर्जन 6 नवंबर को आएगा. राजीव राय की बनाई यह फिल्म 1994 में बड़ी हिट थी. मेकर्स 32 साल पूरे होने पर इसे दिवाली के मौके पर फिर ला रहे हैं. खास बात है कि यह फल्म रणबीर कपूर की रामायण के रिलीज होने के ठीक एक दिन बाद आएगी.

क्या है मोहरा की कहानी

बता दें कि यह एक एक्शन थ्रिलर है, जिसे राजीव राय ने डायरेक्ट किया था और गुलशन राय ने बनाया था. कहानी विशाल की है, जिसका रोल सुनील शेट्टी ने किया है. विशाल अपनी पत्नी के कत्ल के केस में जेल में बंद होता है. रोमा नाम की पत्रकार, जिसे रवीना टंडन ने निभाया है, उसकी मदद करती है. जेल से बाहर आकर विशाल जिंदल नाम के ताकतवर आदमी के लिए काम करने लगता है.

ये भी पढ़ें-रामायण फिल्म की एडवांस बुकिंग में तेजी, रिलीज से पहले बिके 1.47 लाख से ज्यादा टिकट

कौन-कौन थे फिल्म में

फिल्म में अक्षय, सुनील और रवीना के अलावा कई बड़े चेहरे थे. परेश रावल, गुलशन ग्रोवर, रजा मुराद और सदाशिव अमरापुरकर लीड रोल में हैं. साथ ही पूनम झावर, कुलभूषण खरबंदा और तेज सप्रू जैसे कलाकार भी फिल्म का हिस्सा थे.

Exit mobile version