Vistaar NEWS

Nana Patekar Best Movies: परिंदा से लेकर क्रांतिवीर तक, नाना पाटेकर की ये 10 फिल्में नहीं भूल पाएंगे आप

Nana Patekar Best Movies

नाना पाटेकर की बेस्ट फिल्में

Nana Patekar Iconic Films: दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर के अचानक निधन से सिनेमा जगत से लेकर देशभर में शोक की लहर है. हर किसी की आंखें आंसुओं से भरी हुई हैं. नाना पाटेकर का इस तरह अचानक चले जाना सिनेमा जगत के लिए बहुत बड़ी क्षति है, उनकी कमी हमशा महसूस होगी. एक्टर नाना अपनी फिल्मों में दर्शकों का न सिर्फ मनोरंजन करते थे, बल्कि उनकी हर फिल्म की कहानी आम इंसान की जीवन पर आधारित होती थी.

जब भी नाना पाटेकर की कोई नई फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होती थी, दर्शक उनकी एक्टिंग देखना सबसे ज्यादा पसंद करते थे. ऐसे में आइए जानते हैं नाना पाटेकर की कुछ ऐसी फिल्मों के बारे में जिन्होंने सिनेमा जगत में अलग जगह बनाई और नाना को नई पहचान दिलाई.

परिंदा (1989)

    इस क्राइम ड्रामा फिल्म में नाना पाटेकर ने अंडरवर्ल्ड डॉन अन्ना सेठ का रोल निभाया था. इस दमदार रोल के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला था.

    क्रांतिवीर (1994)

      इस फिल्म में उन्होंने प्रताप नारायण तिलक का रोल किया था. उनके दमदार डायलॉग आज भी याद किए जाते हैं. इस फिल्म के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला था.

      तिरंगा (1993)

        राजकुमार और नाना पाटेकर की यह देशभक्ति फिल्म दर्शकों में बहुत लोकप्रिय हुई थी.

        अग्निसाक्षी (1996)

          इस थ्रिलर फिल्म में उन्होंने एक जुनूनी पति का निगेटिव रोल निभाया था, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा था.

          खामोशी: द म्यूजिकल (1996)

            संजय लीला भंसाली की इस फिल्म में उन्होंने एक गूंगे-बहरे पिता की भावुक किरदार निभाई थी.

            अब तक छप्पन (2004)

              इस फिल्म में उन्होंने एनकाउंटर स्पेशलिस्ट पुलिस अफसर साधु आगाशे का किरदार निभाया था. उनके शांत और दमदार अभिनय की काफी तारीफ हुई थी.

              अपहरण (2005)

                प्रकाश झा की इस राजनीतिक थ्रिलर में उनके ग्रे-शेड वाले किरदार को दर्शकों ने पसंद किया था और इसके लिए उन्हें फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला था.

                वेलकम (2007) और वेलकम बैक (2015)

                  इन दोनों फिल्मों में डॉन उदय शेट्टी के कॉमिक रोल में उन्होंने दर्शकों को खूब हंसाया था.

                  ये भी पढ़ें-नाना पाटेकर का कार्डियक अरेस्ट से निधन, 45 मिनट तक CPR के बाद भी नहीं बची दिग्गज एक्टर की जान

                  राजनीति (2010)

                    महाभारत से प्रेरित इस राजनीतिक ड्रामे में उन्होंने बृज गपाल का अहम किरदार निभाया था.

                    नटसम्राट (2016)

                    नटसम्राट फिल्म साल 2016 में आई थी. यह मराठी फिल्म नाना पाटेकर के करियर की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक मानी जाती है.

                      Exit mobile version