Vistaar NEWS

Nana Patekar: 35 रुपये की मजदूरी से करोड़ों के मालिक बनने तक! जानिए अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए नाना पाटेकर

nana patekar

नाना पाटेकर

Nana Patekar Ki Net Worth: मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर का गुरुवार सुबह करीब 5.20 बजे कार्डियक अरेस्ट के बाद निधन हो गया. वे गोवा के डोना पाउला स्थित घर पर बेहोशी की हालत में मिले थे. इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. दिग्गज कलाकार ने 75 साल की उम्र में अंतिम सांस ली. पर बहुत कम ही लोगों को नाना पाटेकर के जीरो से हीरो बनने तक का सफर पचा है. कभी 35 रुपये की कमाई करने वाले पाटेकर आज अपने पाछए 80 करोड़ की संपत्ति छोड़कर गए हैं.

13 साल से शुरू की कमाई

नाना पाटेकर बचपन से ही काफी मेहनती थे. आज जिसे दुनिया सुपरस्टार के नाम से जानती है उन्हीं नाना पाटेकर ने एक टाइम पर इतनी मेहनत की कि, किस्मत को भी उनका साथ देना पड़ा. सिर्फ 13 साल की उम्र में नाना ने मुंबई के चुनाभट्टी इलाके में फिल्म पोस्टर पेंट करने का काम करते थे. काम के लिए वे रोज करीब 8 किलोमीटर पैदल चलकर जाते थे. इसके लिए उन्हें इसके लिए सिर्फ 35 रुपये महीने मिलते थे.

आज छोड़कर गए करोड़ों की संपत्ति

आज नाना पाटेकर अपने पीछे करोड़ों की संपत्ति छोड़कर चले गए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने 80करोड़ के आसपास की संपत्ति जुटाई.रिपोर्ट्स के मुताबिक नाना पाटेकर एक फिल्म के लिए आमतौर पर 2 से 3 करोड़ रुपये फीस लेते थे. वहीं, उनकी नेटवर्थ 80 करोड़ के आस पास बताई गई है. फिल्मों के अलावा उनके पास कई सारी प्रॉपर्टी भी रही.

नाना पाटेकर का कार्डियक अरेस्ट से निधन, 45 मिनट तक CPR के बाद भी नहीं बची दिग्गज एक्टर की जान

इन प्रापर्टी के मालिक थे नाना

बताया जाता है कि नाना के पास, पुणे के पास खड़कवासला में करीब 27 एकड़ का फार्महाउस था. इसके अलावा पुणे के लॉ कॉलेज रोड पर भी उनका एक निवास था. साथ ही, गोवा में एक घर और उनके पास मुरुड में भी पैतृक संपत्ति थी. इसके अलावा मुंबई के अंधेरी में उनका करीब 750 वर्ग फीट का एक बेडरूम वाला फ्लैट बताया जाता है. जिसकी कीमत 3 करोड़ आंकी गई है.

वहीं, रिपोर्ट्स यह भी बताते हैं कि, पाटेकर कई ब्रैंड कैंपेन का भी हिस्सा रह चुके. नाना पाटेकर, एक एड या ब्रांड एंडोर्समेंट से करीब 80 लाख से 1 करोड़ रुपये तक फीस लेते थे. कुछ रिपोर्ट्स में उनकी एक एड की फीस लगभग 1 करोड़ रुपये से अधिक भी बताई गई है. वे Kute Group के एक पशु आहार प्रोडक्ट के ब्रांड एंबेसडर बने थे.

45 मिनट तक CPR दिया गया

नाना पाटेकर को डॉक्टर्स ने बचाने की बहुत कोशिश की. न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक मणिपाल अस्पताल के ऑन्कोलॉजी विभाग प्रमुख डॉक्टर शेखर सालकर ने बताया कि लगातार 45 मिनट तक CPR देने के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका. इसे मेडिको-लीगल केस (MLC) की तरह दर्ज किया गया है. उनका पोस्टमार्टम किया जाएगा.

Exit mobile version