OTT Releases This Week: दशहरे की छुट्टी है और इस खास मौके पर यदि आप मनोरंजन का भरपूर आनंद लेना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए ही है. इस वीक डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर कई फिल्में और सीरीज रिलीज हो रह हैं, जिन्हें आप घर बैठे मोबाइल पर ही देख सकते हैं. यह फेस्टिव सीजन आपके लिए और भी ज्यादा मजेदार रहने वाला है. एक्शन और क्राइम थ्रिलर से लेकर स्पोर्ट्स ड्रामा और सस्पेंस वाली फिल्में रिलीज होने को तैयार हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि इस सप्ताह कौन-कौन सी फिल्में और सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होंगी.
सुमो दीदी
फिल्म ‘सुमो दीदी’ जल्द ही ओटीटी पर हिंदी में रिलीज होने वाली है. यह एक महिला रेसलर की कहानी पर आधारित बायोपिक स्पोर्ट्स ड्रामा ही.
इसमें एक्ट्रेस श्रियम भगनानी लीड रोल में हैं. आप इस फिल्म को 23 अक्टूबर, 2026 से ZEE5 पर देख सकते हैं.
चार यार
इस लिस्ट में चार दोस्तों की कहानी वाली फिल्म ‘चार यार’ भी शामिल है. अगर आपको क्राइम ड्रामा फिल्में पसंद हैं, तो यह फिल्म आपको जरूर पसंद आएगी.
इसमें पुरव झा, नमन जैन, साकिब अयूब और प्रयाक मेहता लीड रोल में हैं. यह फिल्म 23 अक्टूबर, 2026 को अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी.
गजब रात
मनोज बाजपेयी की सस्पेंस थ्रिलर फिल्म ‘गजब रात’ नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. इस फिल्म का निर्देशन रितेश शाह ने किया है.
इसमें मनोज बाजपेयी एक पुलिस अफसर के रोल में नजर आएंगे, जो अपनी ड्यूटी और निजी फायदे के बीच उलझे हुए हैं. इसे 23 अक्टूबर, 2026 से स्ट्रीम किया जा सकेगा.
लव इन डिस्गाइज
इस हफ्ते के-ड्रामा सीरीज ‘लव इन डिस्गाइज’ भी ओटीटी पर आ रही है. इसे 19 अक्टूबर, 2026 से प्राइम वीडियो पर देखा जा सकेगा.
इसमें इम सी-वान, सोल इन-आह, किम जंग-ह्यून और येओनवू जैसे कलाकार लीड रोल में हैं.
द्रोति
तमिल क्राइम ड्रामा फिल्म ‘द्रोति’ भी इस हफ्ते OTT पर रिलीज हो रही है. इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. इसका निर्देशन कार्तिक सुब्बाराज ने किया है.
फिल्म में बचपन के दोस्त कार्तिक और सुब्बु की कहानी दिखाई गई है. इसमें कीर्ति सुरेश लीड रोल में हैं. यह फिल्म 23 अक्टूबर से ओटीटी पर स्ट्रीम होगी.
