Akka Dhindora OTT Release: त्योहारी सीजन में ओटीटी लवर्स को घर बैठे खूब एन्जॉय करने को मिल रहा है. इस हफ्ते भी डिजिटल प्लटफॉर्म पर कई फिल्में रिलीज हो रही हैं, जहां आपको थ्रिलर, ड्रामा, कॉमेडी और डॉक्यूमेंट्री फिल्में देखने को मिलेंग. यही वह खास मौका है जब आप घर बैठे अपनी मनपसंद मूवी देख सकते हैं. बता दें कि 26 अक्टूबर से 1 नवंबर तक डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भरपूर मनोरंजन देखने को मिलेगा. आइए जानते हैं कि इस सप्ताह कौन-कौन सी फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं.
अक्का
अक्का एक मच अवेटेड पीरियड क्राइम थ्रिलर सीरीज है. यह सीरीज 1980 के दशक में दक्षिण भारत के एक काल्पनिक शहर पेर्नुरू पर आधारित है.
यह सीरीज उन शक्तिशाली महिलाओं की कहानी दिखाती है, जिन्होंने समाज में अपना दबदबा बना रखा है और एक आपराधिक साम्राज्य चलाती हैं. अक्का सीरीज को आप घर बैठे 30 अक्टूबर से नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.
ढिंढोरा सीजन 1
एक्टर और यूट्यूबर भुवन बाम की हिट कॉमेडी सीरीज ढिंढोरा सीजन 1, 28 अक्टूबर 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है.
यह सीरीज पहले 2021 में भुवन बाम के यूट्यूब चैनल पर फ्री में आई थी. अब इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख पाएंगे.
मीठे में क्या है
त्विक भौमिक की दिवाली ड्रामा फिल्म मीठे में क्या है का प्रीमियर 30 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर होगा. इस फिल्म को राधिका बंसल ने डायरेक्ट किया है.
इसमें ऋत्विक भौमिक के साथ रोहिणी हट्टंगडी, आयशा रजा मिश्रा, गौरव शर्मा और कई दूसरे कलाकार नजर आएंगे.
बत्था
यह एक तमिल कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, जिसे बालाजी थारनीथारन ने निर्देशित किया है. इसमें विजय सेतुपति बथथावचलम नाम के एक खूंखार गैंगस्टर के रोल में हैं.
कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब एक छोटा बच्चा गलती से उन्हें स्कूल के टॉयलेट में बंद कर देता है. यह फिल्म 29 अक्टूबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी.
ये भी पढ़ें- Ramayana OTT Deal: थिएटर के बाद अब इस OTT पर आएगी रणबीर कपूर की रामायण, घर बैठे ऐसे देख पाएंगे
ड्राइव: द प्रिटेंडर्स
यह एक रोमांटिक ड्रामा है, जो सारा जेनकिंस नाम की एक रेस कार मैकेनिक की कहानी है.
वह अपनी इमेज सुधारने के लिए विवादों में घिरे रेसिंग स्टार डांटे अननज़ियाटा के साथ नकली सगाई का नाटक करती है. इसे आप 28 अक्टूबर से प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.
