Vistaar NEWS

OTT Releases This Week: शुक्रवार को ओटीटी पर रिलीज हुईं ये ब्लॉकबस्टर फिल्में और सीरीज, वीकेंड बनेगा मजेदार

OTT Releases This Week

इस वीक OTT पर रिलीज हुईं ये फिल्में

OTT Releases This Week: इस हफ्ते एक बार फिर ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर कई ब्लॉकबस्टर फिल्में और सीरीज रिलीज हो चुकी हैं. ओटीटी लवर्स शुक्रवार के दिन का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार करते हैं, क्योंकि यही वह दिन होता है जब उनकी मनपसद फिल्में रिलीज होती हैं. यह सप्ताह मनोरंजन से भरपूर रहने वाला है, जिसमें एक्शन, ड्रामा का जबरदस्त तड़का देखने को मिलेगा. अगर आप भी सिनेमाघरों में अपनी मनपसंद फिल्में नहीं देख पाए हैं, तो इस वीकेंड उन्हें ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर आसानी से देख सकते हैं. आइए जानते हैं कि इस हफ्ते कौन-कौन सी फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हुई हैं.

‘बेस्ट ऑफ बेस्ट’

‘बेस्ट ऑफ बेस्ट’ एक बेहतरन ड्रामा फिल्म है, जिसकी कहानी माया और अंजलि नाम की दो बचपन की सहेलियों के इर्द-गिर्द घूमती है. ये दोनों दोस्त बाद में बॉलीवुड डांस फ्यूजन कॉम्पिटिशन में एक ही टीम का हिस्सा बनती हैं.

हालांकि, यूएस नेशनल चैंपियनशिप की तैयारी करने के दौरान इन्हें कई तरह की मुश्किलों और चुनौतियों का सामना करना पड़ता है. यह फिल्म 18 सितंबर को ओटीटी के सबसे बड़े प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है, जहां आप इसे देख सकते हैं.

‘थुडक्कम’

थुडक्कम फिल्म की कहानी मीनू नाम की एक लड़की के बारे में है, मार्शल आर्ट्स में बहुत माहिर है. वह इदुक्की में अपने पिता के साथ एक खुशहाल जिंदगी बिता रही होती है.

लेकिन उसकी लाइफ में तब बड़ा मोड़ आता है, जब उसका सामना एक सुपारी लेने वाले कातिल से होता है और वह अचानक गायब हो जाती है. यह जियो हॉटस्टार पर उपलब्ध है.

‘लस्ट स्टोरीज 3’

‘लस्ट स्टोरीज 3’ इस सीरीज का तीसरा पार्ट है, जिसे विक्रम आदित्य मोटवानी, शकुन बत्रा, विशाल भारद्वाज और किरण राव जैसे बेहतरीन निर्देशकों ने मिलकर बनाया है.

बता दें किइस फिल्म में अलग-अलग कलाकार छोटी-छोटी कहानियों के जरिए प्यार, शारीरिक संबंधों और रिश्तों के बीच आने वाली परेशानियों को पर्दे पर दिखाएंगे. यह फिल्म 18 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जा चुकी है.

ये भी पढ़ें-iPhone 18 Series का क्रेज, रितेश-जेनेलिया समेत इन बॉलीवुड सितारों ने खरीदा नया आईफोन

‘द स्कैंडल’

‘द स्कैंडल’ एक कोरियन रोमांटिक ड्रामा सीरीज है, जिसकी कहानी जोसियन राजवंश के समय के एक फ्रेंच उपन्यास पर आधारित है.

इस ऐतिहासिक प्रेम कहानी में सन ये जिन और जी चैंग वुक मुख्य किरदारों में नजर आ रहे हैं, जिसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

Exit mobile version