Vistaar NEWS

OTT This Week: अक्टूबर के पहले वीक में OTT पर धमाल मचाएंगी ये 5 फिल्में और सीरीज, घर बैठे लें सिनेमाघर जैसे मजा

OTT This Week

इस वीक ओटीटी पर रिलीज होंगी ये फिल्में

5 OTT Movies and Series: आज से नए महीने अक्टूबर की शुरुआत हो चुकी है और महीने का पहला सप्ताह बहुत ही मजेदार रहने वाला है, क्योंकि इस वीक ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कई ब्लॉकबस्टर फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं. इनमें एनीमेशन, कॉमेडी, क्राइम, थ्रिलर और रोमांटिक ड्रामा जैसे अलग-अलग जॉनर का कंटेंट शामिल है. अगर आप भी किसी कारण से अपनी मनपसंद मूवी थिएटर में नहीं देख पाए हैं, तो अब घर बैठे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इस शुक्रवार देखी सकते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि अक्टूबर के शुरुआती वीक में कौन-कौन सी फिल्में रिलीज होंगी.

दुपहिया सीजन 2

अगर आपको कॉमेडी देखना पसंद है तो दुपहिया का सीजन 2 आपके लिए है. यह एक मजेदार कॉमेडी सीरीज है जो आज से प्राइम वीडियो पर देखी जा सकेगी.

इस बार कहानी में धड़कपुर गांव की परेशानियां और भी ज्यादा बढ़ती हुई दिखाई देंगी.

चुंबक पार्ट 2

नेटफ्लिक्स की चर्चित सीरीज चुंबक का दूसरा पार्ट भी इसी हफ्ते आ रहा है. इसका पहला पार्ट 10 सितंबर को आया था जिसमें चार एपिसोड थे.

अब इसके बाकी के चार एपिसोड 2 अक्टूबर को रिलीज होंगे, जिसमें कहानी का अंत दिखाया जाएगा.

लव

आजकल के रिश्तों और डेटिंग ऐप्स पर बनी रोमांटिक कॉमेडी सीरीज लव भी 2 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर आएगी.

इस सीरीज को बालाजी मोहन ने डायरेक्ट किया है और सौंदर्या रजनीकांत ने प्रोड्यूस किया है. इसमें ऐश्वर्या लक्ष्मी और अर्जुन दास लीड रोल में हैं और कहानी नई पीढ़ी के प्यार को दिखाती है.

पूजा मेरी जान

मृणाल ठाकुर, हुमा कुरैशी और विजय राज की फिल्म पूजा मेरी जान 2 अक्टूबर को जी5 पर रिलीज होगी.

फिल्म में चैतन्य व्यास, विक्रम चौहान और राजेश जायस भी अहम किरदार में हैं. इसे नवजोत गुलाटी ने डायरेक्ट किया है और दिनेश विजान और अमर कौशिक ने बनाया है.

ये भी पढ़ें-पत्नी से विवाद के बीच बगलामुखी मंदिर पहुंचे एक्टर गोविंदा, मीडिया के सवालों पर साधी चुप्पी

आशीर्वाद

बंगाली सीरीज आशीर्वाद 28 सितंबर को जियो हॉटस्टार पर रिलीज हो चुकी है. इसकी कहानी एक ऐसे परिवार की है जहां चार भाई एक साथ रहते हैं. उनकी मां उन्हें बचपन में ही छोड़कर चली गई थी, जिसके बाद घर में कोई महिला नहीं है.

Exit mobile version