Vistaar NEWS

OTT Releases This Week: ‘वेलकम टू द जंगल’ और ‘प्यार प्रेमा कल्याण’ समेत इस हफ्ते कई फिल्में मचाएंगी धमाल, नोट कर लें डेट्स

OTT Releases This Week

इस हफ्ते OTT पर रिलीज होंगी ये फिल्में

Welcome to the Jungle OTT Release: अगस्त का यह दूसरा सप्ताह ओटीटी लवर्स के लिए बहुत ही मजेदार रहने वाला है. इस वीक डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कई बड़े फिल्मी सितारे नजर आने वाले हैं. ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कई ऐसी फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं, जहां आपको मनोरंजन, एक्शन और कॉमेडी का भरपूर आनंद मिलेगा. बता दें कि सिनेमाघरों में तहलका मचाने के बाद ये फिल्में अब OTT प्लेटफॉर्म्स पर अपना दम दिखाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं.

ऐसे में अगर आप अपनी मनपसंद फिल्म थिएटर्स में नहीं देख पाए हैं, तो घर बैठे अपनी फेवरेट मूवीज का एंटरटेनमेंट उठाइए. तो आइए जानते हैं कि इस वीक OTT पर कौन-कौन सी फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं.

वेलकम टू द जंगल

अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी सहित कई बड़े सितारों से सजी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ सिनेमाघरों में तहलका मचाने के बाद अब ओटीटी पर रिलीज होने के लिए तैयार है.

यह फिल्म भरपूर मनोरंजन से लैस है, जिसे आप अपने पूरे परिवार के साथ बैठकर आराम से देख सकते हैं. बता दें कि यह फिल्म 21 अगस्त को JioHotstar पर रिलीज होने जा रही है.

प्यार प्रेमा कल्याण

इस बार ओटीटी के मंच पर रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म भी देखने को मिलेगा. एलन द्वारा डायरेक्ट किया गया ‘प्यार प्रेमा कल्याण’ फिल्म को आप 21 अगस्त को नेटफलिक्स पर देख सकते हैं.

इस फिल्म की कहानी एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के बारे में है जो शादी के बाद भी अपने मायके में ही रहती है, जिससे उसके पति को ‘घर-जमाई’ बनकर वहीं रहना पड़ता है.

चेन्नई लव स्टोरी

अगर आपको प्यार और रिश्तों के उतार-चढ़ाव वाली कहानियां देखना पसंद है, तो ‘चेन्नई लव स्टोरी’ आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है.

इस तेलुगु रोमांटिक ड्रामा फिल्म में किरण अब्बावरम और श्री गौरी प्रिया रेड्डी लीड रोल में हैं. दर्शक इस खूबसूरत प्रेम कहानी का आनंद 21 अगस्त से घर बैठे उठा सकते हैं.

लैंटर्न्स

सुपरहीरो और सस्पेंस के दीवानों के लिए ‘लैंटर्न्स’ सीरीज एक बड़ा सरप्राइज लेकर आई है. यह एक शानदार लाइव-एक्शन सीरीज है, जिसकी कहानी ‘ग्रीन लैंटर्न’ हैल जॉर्डन और नए साथी जॉन स्टीवर्ट के इर्द-गिर्द घूमती है.

रोमांच से भरी इस सीरीज को आप 17 अगस्त से जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

ये भी पढ़ें-पान मसाला विज्ञापन पर शाहरुख-अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को FDA का नोटिस, मांगा जवाब

आउटर बैंक्स सीजन 5

फेमस एडवेंचर सीरीज ‘आउटर बैंक्स’ अपने आखिरी और पांचवें सीजन के साथ वापस लौट रही है. इस फिनाले सीजन में दर्शकों को कुल 10 एपिसोड देखने को मिलेंगे.

यह फिल्म 20 अगस्त से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी.

Exit mobile version