Amazon Prime Video की सबसे चर्तित सीरीज में से एक पंचायत को लेकर बड़ी अपडेट सामने आ रही है. मेकर्स ने आधिकारिक घोषणा की है कि पंचायत सीजन 5 साल 2026 में रिलीज नहीं होगा. इसे अब 2027 में प्राइम वीडियो पर रिलीज किया जाएगा. अभी तक माना जा रहा था कि इस सीरीज का पांचवा सीजन इसी साल के आखिरी महीने तक स्ट्रीम होने लगेगा. लेकिन अब मेकर्स द्वारा साफ कर दिया गया है. वहीं इसकी नई रिलीज डेट के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है.
सीरीज से जुड़ा हुआ लेटेस्ट अपडेट
प्राइम वीडियो के इंस्टाग्राम पेज पर सीरीज से जुड़ा हुआ लेटेस्ट अपडेट शेयर किया गया है. इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए पोस्ट में दो तस्वीरें हैं. पहली पर लिखा है, ”पंचायत सीजन 5′ इस साल नहीं आएगा.’ वहीं, दूसरी तस्वीर में पंचायत सीरीज में बनराकस का किरदार निभाने वाले अभिनेता दुर्गेश कुमार हाथ जोड़े नजर आ रहे हैं. वो इस बात का ऐलान करते दिख रहे हैं कि अगले सीजन के लिए अभी और इंतजार करना होगा.
पोस्ट के कैप्शन में लिखा
इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया है कि ‘बताते हुए खेद है, पंचायत का अगला सीजन कैद है- बनकारस.’ अब पंचायत सीजन 5 को लेकर ये कोई नई रणनीति है या फिर सच में इस साल सीरीज का नया सीजन नहीं आएगा, ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा. हालांकि, पंचायत के फैंस के लिए ये शॉकिंग न्यूज है.
दर्शकों के मन में कई सवाल
पंचायत सीजन 4 की समाप्ति पर दर्शकों के मन में कई सवाल छूट गए थे. इन्हीं सवालों के जवाब इस सीजन यानी शो के पांचवे भाग में मिलने हैं. आपको याद हो तो चौथे सीजन के आखिरी में प्रधानी चुनाव के नतीजे सामने आते है और उपचुनाव को लेकर माथापच्ची शुरू हो जाती है. उधर प्रहलाद चा के विधायकी लड़ने का भी सीन सेट चल रहा हैं. रिंकी की लव स्टोरी भी अधूरी है. इन्हीं सब के जवाब आपको पांचवें सीजन में देखने को मिलेगा.
