Vistaar NEWS

पवन सिंह का दिल पिघला, भरे मंच से बोले- अक्षरा सिंह मेरा बाबू है, एक्ट्रेस के माता-पिता से मांगी माफी

pawan singh

पवन सिंह ने एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को बाबू कहा

Apologises To Akshara’s Parents: भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह ने बिहार के मुंगेर में एक स्टेज शो के दौरान अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से माफी मांगी. कल्याणपुर में दुर्गा पूजा महोत्सव के दौरान उन्होंने यह बात कही. पवन सिंह ने अक्षरा को अपना बाबू और बेटा बताया और उनके माता-पिता के प्रति सम्मान जताया. उनकी बात सुनकर वहां मौजूद लोग काफी खुश नजर आए.

बोले- अक्षरा और उनके परिवार से दिल से सॉरी

मंच से पवन सिंह ने कहा, ‘अक्षरा सिंह मेरा बाबू है, मेरा बेटा है. उनके पिताजी मेरे भैया हैं और माताजी भाभी हैं.’ उन्होंने कहा कि अगर उनकी वजह से अक्षरा के माता-पिता को कभी बुरा लगा हो, तो वह दिल से माफी मांगते हैं और उन्हें प्रणाम करती हैं. इस बयान को पवन और अक्षरा के पुराने विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है.

क्या फिर साथ दिखेंगे पवन और अक्षरा?

माफी मांगने के बाद पवन सिंह ने लोगों से पूछा कि क्या वे अक्षरा और उन्हें फिर से साथ देखना चाहते हैं. इसके बाद दोनों की जोड़ी को लेकर नई चर्च शुरू हो गई है. अब देखना होगा कि दोनों फ्यूचर में किसी फिल्म या गाने में साथ आते हैं या नहीं.

बड़ी दुर्गा महारानी के दरबार में जुटी भीड़

मुंगेर के कल्याणपुर स्थित बड़ी दुर्गा महारानी मंदिर में नवरात्र पर भव्य कार्यक्रम रखा गया था. यूथ क्लब कल्याणपुर की ओर से आयोजित इस दुर्गा पूजा महोत्सव में काफी श्रद्धालु पहुंचे थी. मां के दर्शन के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ.पवन सिंह की मौजूदगी ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए.

ये भी पढ़ें-पवन सिंह को बलिया कोर्ट से झटका, पेशी पर नहीं पहुंचे तो लगा 3 हजार रुपये का हर्जाना

अक्षरा–पवन सिंह के रिश्ते की सच्चाई

आज से कुछ साल पहले अक्षरा सिंह और पवन सिंह की जोड़ी बहुत ज्यादा हिट हुआ करती थी. यह भोजपुरी सिनेमा की सबसे लोकप्रिय जोड़ियों में से एक मानी जाती थी. अक्षरा सिंह और पवन सिंह ने साथ में कई फिल्में और गाने किए हैं. जैसे ही बड़े पर्दे पर दोनों की जोड़ी हिट हुई, वैसे ही पवन सिंह और अक्षरा सिंह ने अपने रिश्त को कन्फर्म कर लिया था. लेकिन अचानक एक्टर पवन सिंह ने ज्योति सिंह से शादी कर ली, जिसके बाद अक्षरा सिंह और पवन सिंह के बीच दूरियां आ गईं और दोनों ने एक-दूसरे पर कई गंभीर आरोप भी लगाए.

Exit mobile version