Vistaar NEWS

राजकुमार राव की फिल्म का ट्रेलर हुआ रिलीज, 26/11 हमले और कसाब के मुकदमे की कहानी दिखाएगी ‘प्रहार’

Prahaar Film

फिल्म प्रहार का ट्रेलर रिलीज

Rajkummar Rao 26/11 Film: साल 2008 में मुंबई में हुआ आतंकी हमला आज भी हर भारतीय को याद है. 26/11 हमले पर आधारित फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज होने जा रही है. राजकुमार राव की फिल्म ‘प्रहार: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ उज्ज्वल निकम’ का दमदार ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसकी चारों तरफ चर्चा हो रही है. ट्रेलर देखने के बाद फैंस अब फिल्म की पूरी कहानी जानने के लिए बेताब हैं. वहीं फेमस एक्टर राजकुमार राव के रोल की जमकर तारीफ हो रही है.

बता दें कि फिल्म का ट्रेलर मंगलवार को मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) में लॉन्च किया गई था. इस खास मौके पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ फिल्म की पूरी कास्ट और क्रू भी मौजूद थे. आइए जानते हैं कि प्रहार फिल्म के ट्रेलर में क्या दिखाया गया है.

फिल्म प्रहार का ट्रेलर रिलीज

राजकुमार राव की आने वाली फिल्म ‘प्रहार: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ उज्ज्वल निकम’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है. फिल्म 26/11 मुंबई आतंकी हमलों के बाद हुए अजमल कसाब के मुकदमे की कहानी को दिखाती है. ट्रेलर में मुंबई हमलों से जुड़े कई ऐसे सेन देखने को मिलते हैं, जो उस दर्दनाक घटना की याद दिलाते हैं. फिल्म में राजकुमार राव मशहूर वकील उज्ज्वल निकम कया रोल निभा रहे हैं. ट्रेलर में उनका किरदार काफी दमदार नजर आ रही है.

राजकुमार राव ने निकम के अंदाज और उनके काम से जुड़े कई पहलुओं को पर्दे पर उतारने की कोशिश की है. वहीं वामिका गब्बी भी इस फिल्म का हिस्सा हैं. वह उज्ज्वल निकम की पत्नी का रोल निभा रही हैं. हालांकि, ट्रेलर में उनका स्क्रीन टाइम काफी कम दिखाई देता है.

ये भी पढ़ें-Ramayana New Poster: रणबीर कपूर की रामायण का नया पोस्टर रिलीज, दिखी राम-सीता और लक्ष्मण की झलक

जयदीप अहलावत और सिकंदर खेर भी आएंगे नजर

बता दें कि ‘प्रहार’ में राजकुमार राव और वामिका गब्बी के अलावा जयदीप अहलावत और सिकंदर खेर भी एलईडी रोल में नजर आएंगे. ट्रेलर में दोनों कलाकारों की झलक देखने को मिलती है और उनके किरदार कहानी को आगे बढ़ाते नजर आते हैं.

इस दिन रिलीज होगी ‘प्रहार’

‘प्रहार: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ उज्ज्वल निकम’ 16 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म दशहरा के लंबे वीकेंड के दौरान दर्शकों के बीच पहुंचेगी. वहीं फिल्म में एक्टर ललित प्रभाकर अजमल कसाब की भूमिका निभा रहे हैं.

Exit mobile version