Vistaar NEWS

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ ने रिलीज से पहले मचाई धूम, एडवांस बुकिंग से कमाए करीब 5 करोड़ रुपये

ramayan

रामायण फिल्म

Ranbir Kapoor Ramayana Advance Collection: रणबीर कपूर की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘रामायण’ रिलीज से पहले ही चर्चा में आ गई है. नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू होते ही टिकटों की बिक्री में तेजी देखने को मिली है. जैसे ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ, वैसे ही अचानक इसका क्रेज बढ़ गया. फिल्म में बॉलीवुड से लेकर साउथ तक के कई बड़े सितारे नजर आने वाली हैं. कल 20 अक्टूबर को दशहरे के मौके पर ‘रामायण’ फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हुई थ, जहां दर्शकों ने बढ़-चढ़कर टिकट खरीदे. ऐसे में आइए जानते हैं कि फिल्म ने अपनी एडवांस बुकिंग से कितनी कमाई की.

पहले दिन के लिए बिके 86 हजार से ज्यादा टिकट

सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, ‘रामायण पार्ट 1’ के पहले दिन के लिए अब तक 86,187 टिकट बिक चुके हैं. देशभर में फिल्म के 3,537 शो के लिए बुकिंग दर्ज की गई है. इससे कुल 4.96 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन हुआ है. फिल्म की शुरुआती ऑक्यूपेंसी करीब 11 प्रतिशत बताई गई है. एनसीआर में फिल्म को सबसे ज्यादा शुरुआती रिस्पॉन्स मिला है, जहां से करीब 1.45 करोड़ रुपये की बुकिंग हुई है.

दशहरे पर रिलीज हुआ रावण तांडव

वहीं दशहरे के मौके पर 20 अक्टूबर को फिल्म का दूसरा गाना ‘रावण तांडव’ रिलीज किया गया. इस गाने को एआर रहमान ने कंपोज किया है. इसमें अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल की आवाज सुनाई देती है, जबकि रावण तांडव के लिए विशल ददलानी ने अपनी आवाज दी है.

ये भी पढ़ें-Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की रामायण को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन रिलीज होगा फर्स्ट पार्ट

पांच भारतीय भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म

नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज ने डीएनईजी और यश के मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के साथ मिलकर फिल्म का निर्माण किया है. ‘रामायण: राइज ऑफ ए लेजेंड’ हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होगी. इसके अलावा अंग्रेजी में डब किया गया संस्करण भी तैयार किया जा रहा है. अब दर्शकों की नजरें एडवांस बुकिग के अगले आंकड़ों और रिलीज के दिन फिल्म की कमाई पर टिकी हैं.

Exit mobile version