Vistaar NEWS

धनतेरस पर रामायण फिल्म की कमाई में आई गिरावट, दूसरे दिन बटोरे सिर्फ 34 करोड़ रुपये

Ramayana Box Office Collection Day 2

रामायण बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2

Ramayana Box Office Collection Day 2: इन दिनों दिवाली के मौके पर दुनियाभर के सिनेमाघरों में पौराणिक फिल्म रामायण की धूम देखने को मिल रही है. 5 नवंबर को रिलीज हुई नितेश तिवारी की फिल्म ने शुरुआती दिनों से ही अच्छी खासी कमाई की है. पहले दिन फिल्म ने करोड़ों रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किआ. फिल्म में राम के रोल में नजर आ रहे रणबीर कपूर और रावण का किरदार निभा रहे साउथ सुपरस्टार यश ने पूरी फिल्म की महफिल ही लूट ली. ऐसे में आइए जानते हैं कि आखिर कल धनतेरस के दिन रामायण को देखने के लिए दर्शक सिनेमाघरों में कितने पहुंचे और दूसरे दिन फिल्म ने कितने पैसे बटोरे.

रामायण फर्स्ट डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

दिवाली से ठीक पहले रिलीज हुई इस साल की सबसे चर्चित फिल्म रामायण को लेकर दर्शकों में पहले से ही काफी उत्साह था. अब जब फिल्म सिनेमाघरों में आ चुका है, तो इसके बड़े बजट को देखते हुए मेकर्स को कमाई से भी काफी उम्मीदें हैं. सैकनिल्क क रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन 64.85 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की. यह कमाई 25,200 शोज और 36 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी के साथ हुई. पहले दिन फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 77.50 करोड़ रुपये रहा.

दूसरे दिन फिल्म ने कितनी कमाई की?

दूसरे दिन फिल्म की कमाई में कमी देखने को मिली है. पहले दिन के मुकाबले दूसरे दिन फिल्म ने लगभग आधी कमाई की है. इस एपिक फिल्म ने शुक्रवार को 34.06 करोड़ रुपये कमाए. यह कमाई 20,263 शोज और 25.4 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी के साथ हुई है. वहीं टोटल नेट इंडिया कलेक्शन – 98.91 करोड़ रुपये है.

दुनियाभर में कितनी हुई कमाई

वर्ल्डवाइड कमाई की बात करें तो रामायण ने पहले दिन दुनियाभर में 155 करोड़ रुपये के साथ शानदार शुरुआत की है. अब देखना होगा कि दिवाली वीकेंड पर फिल्म कैसा प्रदर्शन करती है.

रामायण फिल्म के बारे में

रामायण: पार्ट 1 एक पौराणिक फिल्म है, जिसका निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है. वहीं नमित मल्होत्रा और यश के प्रोडक्शन हाउस ने मिलकर इसे तैयार किया है. यह फिल्म वाल्मीकि द्वारा लिखी गए महाकाव्य रामायण पर आधारित है, जिसमें श्री राम के जीवन और उनके संघर्ष की कहानी दिखाई गई है.

Exit mobile version