Ranbir Yash Stunning Looks: आखिरकार वह समय आ ही गया, जिसका इंतजार सभी लोग कर रहे थे. रणबीर कपूर की ब्लॉकबस्टर और बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ का ट्रेलर आज 30 जुलाई 2026 को ब्रह्ममुहूर्त के समय रिलीज हो चुका है. फिल्म के ट्रेलर को दुनियाभर में रिलीज किया गया है. नमित मल्होत्रा के निर्देशन में बनी इस 4 हजार करोड़ी फिल्म को देखने के लिए फैंस अब बेताब हो रहे हैं.
वहीं इसके दमदार ट्रलर ने हर किसी को अपना दीवाना बना दिया है. श्री राम और माता सीता के रोल की हर कोई तारीफ करता हुआ नजर आ रहा है. वहीं रावण के रोल में नजर आने वाले साउथ के सुपरस्टार यश को देख फैंस खूब तारीफें कर रहे हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि इस ट्रेलर में क्या दिखाया गया है.
कैसा है रामायण का ट्रेलर?
रामायण के ट्रेलर में दिखाए गए विजुअल्स और इसके गाने मनमोहक हैं. फल्म ‘रामायण’ के हर सीन की तारीफ हो रही है. ट्रेलर में हर किरदार की एक झलक देखने को मिली है. राम, सीता और रावण से लेकर हर एक्टर अपने-अपने रोल में शानदार प्रदर्शन कर रहा है. बस अब हर कोई इस फिल्म को देखना चाहता है.
इस बार रामायण फिल्म में यश रावण का किरदार निभा रहे हैं. दशानन रावण के महाशक्तिशाली अवतार की भव्यता साफ झलकती है. उनके लुक की सबसे बड़ी खासियत यह है कि मेकर्स ने इसे ड्रामेटिक दिखाने की बिल्कुल भी कोशिश नहीं की है. इसके बाद राम के किरदार में नजर आ रहे रणबीर कपूर की शानदार एंट्री होती है. सादगी और मासूमियत की झलक दिखाती साई पल्लवी माता सीता की भूमिका निभा रही हैं. इसके अलावा, बाकी के किरदार भी कमाल के लग रहे हैं.
फिल्म रामायण कब रिलीज होगी?
बता दें कि फिल्म ‘रामायण’ को दो पार्ट में रिलीज किया जाएगा. मेकर्स द्वारा इसका पहला पार्ट इसी साल दिवाली के मौके पर रिलीज किया जाएगा. वहीं सेकंड पार्ट अगले साल 2027 में रिलीज होगा. मेकर्स का कहना है कि इस मूवी को एक साथ दुनियाभर में रिलीज किया जाएगा, ताकि भारत की सनातन संस्कृति को देश-विदेश के लोग देख और जान सकें.
