Vistaar NEWS

Ramayana New Poster: रणबीर कपूर की रामायण का नया पोस्टर रिलीज, दिखी राम-सीता और लक्ष्मण की झलक

Ramayana New Poster

रामायण का नया पोस्टर रिलीज

Ramayana New Poster: नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म रामायण से एक बड़ी अपडेट सामने आई है. मेकर्स ने फिल्म से नया पोस्टर रिलीज किया है, जिमें रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और रवि दुबे लक्ष्मण की दिव्य रूप में नजर आ रहे हैं. पोस्टर सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस के बीच तेजी से वायरल हो रहा है और लोग तीनों के लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

पोस्टर में दिखा तीनों का दमदार अंदाज

जारी किए गए पोस्टर में रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में बहुत ही शांत दिखाई दे रहे हैं. उनके चेहरे पर साहस और संयम साफ झलक रहा है. वहीं माता सीता के किरदार में साई पल्लवी की सादगी, पवित्रता और हिम्मत देखने को मिल रही है.

लक्ष्मण के रूप में रवि दुबे का लुक वफादारी और अपने भाई के प्रति समर्पण को दिखा रहा है. नितेश तिवारी की यह फिल्म रामायण की भव्य कहानी को बड़े पर्दे पर एक नए अंदाज में पेश करने वाली है.

फिल्म में नजर आएगी स्टार्स की फौज

फिल्म में कई बड़े सितारे अहम किरदार निभा रहे हैं. रणबीर कपूर राम, साई पल्लवी सीता, रवि दुबे लक्ष्मण, यश रावण और सनी देओल हनुमान के रोल में हैं. साउथ सुपरस्टार यश के रावण लुक को पहले ही काफी पसंद किया जा चुका है. इसके अलावा अरुण गोविल राजा दशरथ, रकुल प्रीत सिंह शूर्पणखा और लारा दत्ता कैकई के किरदार में दिखेंगी.

ये भी पढ़ें-अंजलि अरोड़ा की फिल्म ‘महाकाव्य श्री रामायण’ का पोस्टर रिलीज, चश्मा पहने वानर को लेकर देख लोगों का आया रिएक्शन

कब रिलीज होगी फिल्म?

इस फिल्म को नमित मल्होत्रा प्रोड्यूस कर रहे हैं और नितेश तिवारी इसके डायरेक्टर हैं. यह फिल्म दो भागों में रिलीज होगी. पहला पार्ट दिवाली 2026 पर और दूसरा पार्ट दिवाली 2027 पर सिनेमाघरों में आएगा. फिल्म को दुनियाभर में IMAX में रिलीज किया जाएगा. भारत में यह फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज होगी. फिल्म का पहला गाना जय श्री राम रिलीज हो चुका है, जिसे अरिजीत सिंह ने गाया है और कुमार विश्वास ने लिखा है.

Exit mobile version