Vistaar NEWS

नीट पेपर लीक प्रोटेस्ट के बीच टला ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने बताई असली वजह, जानें अब कब होगा रिलीज

ramayan

रामायण का ट्रेलर हुआ पोस्टपोन

Ramayana Trailer Release Postponed Again: रणबीर कपूर की मोस्ट अवे टेड और पौराणिक फिल्म ‘रामायण’ को देखने के लिए फैंस लंबे समय से बेताब हो रहे हैं. आज यानी 24 जुलाई 2026 को फिल्म ‘रामायण’ का ट्रेलर रिलीज होना था, जिसे अब मेकर्स ने टाल दिया है. मेकर्स द्वारा फिल्म की कहानी की एक झलक दिखाने के लिए लगभग पूरी तैयारियां हो चुकी थीं, लेकिन अचानक मेकर्स ने इस फैसले को बदल दिया. इस डिसीजन के बाद खुद फिल्म के प्रोड्यूसर ने ‘रामायण’ फिल्म की ट्रेलर रिलीज डेट पोस्टपोन करने का कारण भी बताया है. ऐसे में आइए जानते हैं कि अब फिल्म ‘रामायण’ का ट्रेलर कब लॉन्च किया जाएगा.

प्रोड्यूसर ने फिल्म पोस्टपोन की जानकारी दी

‘रामायण’ फिल्म में रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश जैसे दिग्गज स्टार नजर आने वाले हैं, जिस वजह से यह और भी ज्यादा एक्साइटमेंट का विषय बना हुआ है. कुछ घंटे पहले सोशल मीडिया के जरिए फिल्म ‘रामायण’ के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने ट्रेलर पोस्टपोन करने की जानकारी दी. उन्होंने कहा, ‘आज हमारी ‘रामायण’ के लिए बहुत खास पल है. सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट के साथ हमारी पार्टनरशिप से फिल्म ‘रामायण’ को दुनिया भर में पहुंचाने और दिखाने का सपना साकार हो रहा है.’ इसके आगे नमित मल्होत्रा ने ट्रेलर पोस्टपो होने की बात करते हुए लिखा कि इसलिए अब हम अपना ट्रेलर दुनिया भर में बाद में लॉन्च करेंगे.

मल्होत्रा ने आगे कहा कि 100 साल से ज्यादा के इतिहास में यह बड़े ही गर्व का पल होगा, जब हमारी फिल्म ‘रामायण’ को किसी बड़ी हॉलीवुड फिल्म की तरह ही पूरी दुनिया भर में देखा जाएगा. यह बात इसलिए भी खास बन जाती है, क्योंकि इसके माध्यम से दुनिया भर के लोग हमारी संस्कृति और कल्चर के बारे में जान सकेंगे जो कि बड़े ही गर्व की बात है.

क्यों पोस्टपोन हुआ ट्रेलर?

आगे मेकर्स ने नीट पेपर लीक मामले में देशभर में चल रहे विरोध प्रदर्शन के बारे में भी कहा. उन्होंने कहा कि पेपर लीक को लेकर देशभर के युवा प्रदर्शन कर रहे हैं और उनके साथ में एक्टर्स भी शामिल हो रहे हैं. ऐसे में नमित मल्होत्रा ने छात्रों के लिए ‘रामायण’ फिल्म का ट्रेलर पोस्टपोन कर दिया.

ये भी पढ़ें-4 फ्लॉप फिल्मों के बाद डर गए थे जितेंद्र, छोड़ा था जो बंगला, आज उसकी कीमत 450 करोड़

अब कब रिलीज होगा फिल्म का ट्रेलर?

वहीं अब फैंन के मन में यह सवाल है कि अब फिल्म का ट्रेलर कब रिलीज होगा. खबरों के अनुसार, 31 जुलाई तक ‘रामायण’ का ट्रेलर रिलीज हो सकता है, हालांकि रिलीज डेट को लेकर मेकर्स की तरफ से अभी कोई भी ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है.

Exit mobile version