Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की फिल्म रामायण लगातार दुनियाभर के सिनेमाघरों में धूम मचा रही है. फिल्म दिवाली के मौके पर यानी 5 नवंबर को रिलीज हुई थी. दर्शकों को यश का रावण का रोल काफी ज्यादा पसंद आ रहा है. वहीं दूसरी तरफ वीएफएक्स मोड में तैयार की गई फिल्म में जटायु और रावण की बीच हुए युद्ध की काफी ज्यादा तारीफ हो रही है. वहीं अब हाल ही में मेकर्स ने रामायण फिल्म के ओटीटी रिलीज को लेकर बड़ा ऐलान किया है. फिल्म निर्माता नमित मल्होत्रा ने कहा है कि रामायण फिल्म अभी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज नहीं होगी.
ओटीटी रिलीज पर क्या है मेकर्स का प्लान?
एक इंटरव्यू में नमित मल्होत्रा ने फिल्म की डिजिटल रिलीज को लेकर अपनी बात रखी. उन्होंने बताया कि अभी ओटीटी रिलीज को लेकर कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है. मेकर्स चाहते हैं कि दर्शक फिल्म को बड़े पर्दे पर देखें और इसके सॉन्ग, कहानी और सिनेमाई अनुभव का पूरा आनंद लें. नमित के अनुसार, ओटीटी पर फिल्म आने में अभी काफी समय लगेगा. फीलहाल उनका पूरा ध्यान इसे सिनेमाघरों में दर्शकों तक पहुंचाने पर है. उन्होंने यह भी कहा कि डिजिटल रिलीज को लेकर अभी कोई फिक्स डेट सामने नहीं आई है.
किसी ओटीटी प्लेटफॉर्म से नहीं हुई डील
नमित मल्होत्रा ने बातचीत में यह भी स्पष्ट किया कि फिल्म के डिजिटल राइट्स अभी तक किसी भी ओटीटी प्लेटफॉर्म को नहीं बेचे गए हैं. उनके अनुसार, जब तक फिल्म सिनेमाघरों में दिखाई जा रही है, तब तक दर्शकों को वहीं इसका अनुभव लेनी चहिए. उन्होंने बताया कि फिलहाल किसी भी प्लेटफॉर्म के साथ डिजिटल रिलीज को लेकर समझौता करने की जल्दबाजी नहीं है.
1,814.55 करोड़ के पार पहुंची ‘रामायण’
रणबीर कपूर की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार प्रदर्शन किया है. Sacnilk के आंकड़ों के अनुसार, फिल्म का भारत में कुल कलेक्शन 1,020.43 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. इसके साथ ही फिल्म ने तेजी से 1,000 करोड़ रुपये के क्लब में जगह बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है. वहीं रिलीज के 24 दिनों यानी 29 नवंबर तक में फिल्म ‘रामायण’ का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 1,814.55 करोड़ रुपये हो चुका है.
