Vistaar NEWS

‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, हॉलीवुड फिल्म ‘Ready or Not 2’ को पछाड़ा, संडे में की रिकॉर्डतोड़ कमाई

Dhurandhar 2 BO Collection Day 13

धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 13

Dhurandhar 2 BO Collection Day 4: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है. आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म को दर्शक इतना पसंद कर रहे हैं कि थिएटर्स में भारी भीड़ उमड़ रही है. इस फिल्म ने रिलीज होते ही कमाई के कई पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और बड़े-बड़े सुपरस्टार्स को पीछे छोड़ दिया है. हैरानी की बात यह है कि ‘धुरंधर 2’ ने हॉलीवुड की चर्चित फिल्म ‘रेडी और नॉट 2’ को भी कलेक्शन के मामले में पछाड़ दिया है. फिल्म की कामयाबी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसने अपने पहले संडे यानी रिलीज के चौथे दिन को ऐतिहासिक कमाई की है. आइए जानते हैं कि इस रविवार को फिल्म ने कुल कितने करोड़ का बिजनेस किया.

‘धुरंधर 2’ ने हॉलीवुड फिल्म को पीछे छोड़ा

हॉलीवुड फिल्म ‘रेडी और नॉट 2’ के लिए बॉक्स ऑफिस की राह आसान नहीं दिख रही है, क्योंकि इसे रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ से जबरदस्त टक्कर मिल रही है. बेहतरीन स्टार कास्ट होने के बावजूद यह हॉलीवुड फिल्म पिछड़ती नजर आ रही है. कमाई के मामले में ‘रेडी और नॉट 2’ ने अब तक $9 मिलियन का कलेक्शन किया है, जबकि रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ $10.5 मिलियन कमाकर उससे काफी आगे निकल गई है. ‘धुरंधर 2’ न केवल भारतीय बॉक्स ऑफिस पर बल्कि इंटरनेशनल लेवल पर भी अपना दबदबा बनाए हुए है.

ये भी पढ़ें-Dhurandhar 2 Review: रणवीर सिंह की धांसू परफॉर्मेंस, आदित्य धर का शानदार डायरेक्शन, तालियां बजाने को मजबूर कर देगा हर सीन

‘धुरंधर 2’ की संडे के दिन कितनी कमाई हुई?

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच रही है. रिलीज के पहले रविवार यानी चौथे दिन, फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 114.85 करोड़ रुपये का जबरदस्त नेट कलेक्शन किया. यह आंकड़ा पिछले चार दिनों में फिल्म की एक दिन की सबसे बड़ी कमाई है. इस शानदार प्रदर्शन के साथ ही भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 454.12 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. सिर्फ चार दिनों में इस आंकड़े को छूकर ‘धुरंधर 2’ ने हिंदी सिनेमा के कई बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं और यह अब 500 करोड़ रुपये के क्लब की ओर तेजी से बढ़ रही है.

Exit mobile version