‘धुरंधर 2’ ने रचा इतिहास, महज 5 दिनों में 500 करोड़ क्लब में एंट्री, तोड़ा 6 साल पुराना बाहुबली का रिकॉर्ड

Dhurandhar 2 BO Collection Day 5: 500 करोड़ के क्लब में एंट्री करने के बाद फिल्म 'धुरंधर 2' ने एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. बढ़ते क्रेज और लोकप्रियता के दम पर इसने बहुत जल्द 500 करोड़ के इस पहाड़ जैसे आंकड़े को पार कर लिया.
Dhurandhar 2 BO Collection Day 5

धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5

Dhurandhar 2 BO Collection Day 5: आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर 2’ का जलवा बॉक्स ऑफिस पर बरकरार है. 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का क्रेज शुरुआती दिनों से ही देखने को मिल रहा है. शुरुआती दिनों में जबरदस्त कमाई कर इसने कई बॉलीवुड ब्लॉकबस्टर फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है. ‘धुरंधर 2’ को जितना ज्यादा फैंस का प्यार मिल रहा है, उतने ही ज्यादा बड़े-बड़े स्टार भी इसकी तारीफ करते नजर आ रहे हैं. दिसंबर के आखिरी महीने में रिलीज हुई ‘धुरंधर’ के बाद सिनेमाघरों में सिर्फ ‘धुरंधर’ का नाम ही रहा है.

वहीं, अपने पहले वीकेंड में जबरदस्त कमाई करने के बाद, कल यानी सोमवार को अच्छा-खासा कलेक्शन कर ‘धुरंधर 2’ 500 करोड़ वाले क्लब में एंट्री कर चुकी है. ऐसे में आइए जानते हैं रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने पांचवें दिन कितनी कमाई की.

फिल्म ‘धुरंधर 2’ का पांचवें दिन कितनी कमाई की?

दिसंबर के महीने में जब से ‘धुरंधर’ रिलीज हुई है, तब से आज तक सिनेमाघरों में कई महंगी फिल्में रिलीज हुईं, लेकिन इसके क्रेज के आगे हर फिल्म का पसीना छूट गया. सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, रणवीर सिंह की एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज के पांचवें दिन यानी कल सोमवार को लगभग 65 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया, जिसके बाद भारत में इसकी कुल कमाई 519.12 करोड़ रुपये हो गई है. इस कमाई से साफ-साफ पता चलता है कि इसकी लोकप्रियता दिन-प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है.

500 करोड़ क्लब में एंट्री

500 करोड़ के क्लब में एंट्री करने के बाद फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. बढ़ते क्रेज और लोकप्रियता के दम पर इसने बहुत जल्द 500 करोड़ के इस पहाड़ जैसे आंकड़े को पार कर लिया. एक तरफ जहां कई फिल्में 500 करोड़ के क्लब में शामिल होने के लिए महीनों तक संघर्ष करती रहती हैं, वहीं ‘धुरंधर 2’ ने यह मुकाम सिर्फ 5 दिनों में हासिल कर लिया.

6 साल पुराना बाहुबली का रिकॉर्ड तोड़ा

फिल्म ने ‘पुष्पा 2’ और ‘बाहुबली 2’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों को पछाड़ दिया है. खास बात यह है कि ‘बाहुबली 2’ के हिंदी वर्जन का 511 करोड़ का रिकॉर्ड लंबे समय तक कायम रहा था, जिसे अब ‘धुरंधर 2’ ने पार कर लिया है. यह रिकॉर्ड 6 सालों तक ‘बाहुबली 2’ के नाम रहा, जिसे अब ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने अपने नाम कर लिया है.

ये भी पढ़ें-Dhurandhar 2 Review: रणवीर सिंह की धांसू परफॉर्मेंस, आदित्य धर का शानदार डायरेक्शन, तालियां बजाने को मजबूर कर देगा हर सीन

क्या इन फिल्मों का भी रिकार्ड तोड़ेगा ‘धुरंधर 2’?

पहले से बॉक्स ऑफिस पर जिन ब्लॉकबस्टर फिल्मों ने जबरदस्त कमाई कर अपनी एक अलग जगह बनाई थी, वहीं अब फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने पहले ही कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है. इसमें ‘केजीएफ: चैप्टर 2’ (434 करोड़) और ‘2.0’ (404 करोड़) जैसी सुपरहिट फिल्में शामिल हैं. अब सबकी निगाहें उन फिल्मों पर टिकी हैं, जो अब तक की टॉप कमाई करने वाली फिल्में हैं. इनमें ‘गदर 2’ (525 करोड़), ‘पठान’ (543 करोड़) और ‘एनिमल’ (556 करोड़) शामिल हैं. जिस रफ्तार से ‘धुरंधर 2’ आगे बढ़ रही है उस अंदाज से देखा जाए, तो वह दिन भी दूर नहीं है जब यह इन बड़ी फिल्मों का भी रिकॉर्ड तोड़ देगी.

ज़रूर पढ़ें