Vistaar NEWS

Rashmika Vijay Wedding: रश्मिका-विजय सात जन्मों के बंधन में बंधे, शादी की खूबसूरत तस्वीरें आईं सामने

rashmika mandhana vijay deverakonda marriage udaipur photos

रश्मिका-विजय सात जन्मों के बंधन में बंधे

Rashmika Vijay Wedding: एक्ट्रेस रश्मिका मंधाना और एक्टर विजय देवराकोंडा गुरुवार को सात जन्मों के बंधन में बंध गए हैं. राजस्थान के उदयपुर में तेलुगू रीति-रिवाजों के साथ शादी समारोह से संपन्न हुआ. कोड़ावा परंपरा से जोड़े ने सात फेरे लिए. रश्मिका और विजय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर खूबसूरत तस्वीरें भी पोस्ट की हैं.

हैदराबाद में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

रश्मिका और विजय की शादी की रस्मों को सीक्रेट रखा गया था. हल्दी और मेहंदी की रस्मों से लेकर शादी तक कुछ ही खास लोगों को इनवाइट किया गया था. कपल ने शादी से पहले पूल पार्टी, विरोश प्रीमियर लीग और वाटर वॉलीबॉल जैसे इवेंट रखे थे. झीलों की नगरी उदयपुर में शाही शादी के बाद अब 4 मार्च को हैदराबाद में ग्रैंड रिसेप्शन आयोजित होगा. इसमें फिल्म इंडस्ट्री समेत अलग-अलग क्षेत्रों से नामी चेहरे शामिल होंगे.

‘विरोश’ ने साझा की तस्वीरें

विरोश यानी विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंधाना ने अपने-अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शादी की शानदार और खूबसूरत फोटोज पोस्ट की है. रश्मिका ने फोटोज करते हुए लिखा कि वो आदमी जिसने मुझे सिखाया कि सच्चा प्यार कैसा होता है. वो आदमी जिसने मुझे दिखाया कि शांति में रहना कैसा होता है! वो आदमी जिसने मुझे हर दिन कहा कि बड़े सपने देखना बिल्कुल ठीक है और लगातार मुझसे कहा कि मैं उससे कहीं ज़्यादा हासिल कर सकती हूं जितना मैं सोच भी नहीं सकती!

उन्होंने आगे लिखा कि वो आदमी जिसने मुझे दिखाया कि दोस्तों के साथ घूमना सबसे अच्छी चीज है और यकीन मानिए मैं इस आदमी पर एक किताब लिख सकती हूं. मैं वो औरत बन गई हूं जिसका मैंने हमेशा सपना देखा था, क्योंकि तुमने उसे वो बनाया जो वो आज है. मैं सच में धन्य हूं.

ये भी पढ़ें: ‘द केरला स्टोरी 2’ का करना होगा इंतजार, हाई कोर्ट ने लगाई रोक, 27 फरवरी को सिनेमाघरों में आने वाली थी

विजय देवरकोंडा ने क्या पोस्ट किया?

वहीं, विजय देवरकोंडा ने सोशल मीडिया साइट पर पोस्ट करके लिखा कि उसे इस तरह मिस किया कि मुझे लगा कि अगर वह आस-पास होती तो मेरा दिन बेहतर होता है. जैसे अगर वह मेरे सामने बैठी होती तो मेरा खाना अधिक हेल्दी लगता है. जैसे अगर वह मेरे साथ वर्कआउट करती तो मेरा वर्कआउट ज्यादा मजेदार और कम सजा वाला हो जाता है. जैसे मुझे उसकी ज़रूरत थी – बस घर जैसा और शांति महसूस करने के लिए, चाहे मैं कहीं भी होऊं.

Exit mobile version