Vistaar NEWS

Rohit Shetty: रोहित शेट्टी के घर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

Rohit Shetty

रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग

Rohit Shetty: बॉलीवुड के फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग हुई है. मुंबई पुलिस के अनुसार घर के बाहर अज्ञात हमलावरों ने चार राउंड फायरिंग की. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने जांच शुरू कर दी है. सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किए गए हैं. फिलहाल, हमला किन वजहों से हुआ, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है.

मुंबई पुलिस ने बताया कि जुहू में रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग की सूचना मिलते ही भारी पुलिस सुरक्षा तैनात कर दी गई है. पुलिस की टीम इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और हमलावरों की पहचान करने के लिए हर संभव एंगल से जांच करने में जुटी है. अभी तक हमले के पीछे का मकसद नहीं पता चला है.

मुंबई पुलिस ने बताया, “मुंबई क्राइम ब्रांच और मुंबई पुलिस फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के आवास के बाहर हुई फायरिंग की घटना की जांच कर रही है. क्राइम ब्रांच ने इस मामले में संदिग्ध को पकड़ने के लिए बारह टीमें गठित की हैं.”

ये भी पढ़ेंः कौन हैं नीतू बिष्ट? जिनके साथ बीच सड़क पर आधी रात हुई छेड़छाड़, यूट्यूबर के YT पर 38M हैं Subscriber

किसी के घायल होने की खबर नहीं

Exit mobile version