Shikhar Dhawan Second Marriage: पूर्व इंडियन क्रिकेटर शिखर धवन ने अपनी जिंदगी की नई शुरुआत की है. 40 साल की उम्र में उन्होंने अपनी पुरानी दोस्त सोफी शाइन से दूसरी शादी कर ली है. उनकी शादी का समारोह बहुत शानदार रहा, जिसकी खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं. शिखर इस समय अपनी लाइफ में काफी खुश हैं और फैंस को सोफी के साथ उनकी जोड़ी बेहद पसंद आ रही है.
शिखर धवन ने सोफी को गले लगाया
शिखर धवन और सोफी की शादी का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है. इस वीडियो में दोनों एक-दूसरे के लिए अपना प्यार जाहिर करते नजर आ रहे हैं. वरमाला की रस्म के बाद शिखर काफी भावुक और रोमांटिक हो गए और उन्होंने सोफी को गले लगा लिया.
स्टेज पर दोनों का एक-दूसरे को किस करना और उनकी बेहतरीन केमिस्ट्री लोगों का ध्यान खींच रही है. वीडियो में यह साफ दिख रहा है कि दोनों अपनी इस नई शुरुआत से बहुत खुश हैं.
खुश नजर आए कपल
शिखर धवन ने अपनी शादी की कुछ खास तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं. एक तस्वीर में वे सोफी की मांग में सिंदूर भरते हुए नजर आ रहे हैं, जो काफी भावुक पल है.
वहीं दूसरी फोटो में यह जोड़ा अपनी खुशी मनाते हुए बेहद खुश दिखाई दे रहा है. उनकी मुस्कुराहट देखकर साफ पता चलता है कि वे दोनों अपनी शादी से कितने खुश हैं.
ये भी पढ़ें-हल्दी सेरेमनी में छाया सोफी शाइन का ट्रेडिशनल लुक, शिखर धवन संग रोमांटिक फोटो वायरल
कपल का वेडिंग लुक
अपनी शादी में शिखर धवन और सोफी शाइन एक जैसे रंगों के कपड़ों व्हाइट और आइवरी में बेहद जच रहे थे. शादी की सजावट भी उनके कपड़ों के रंगों से मेल खाती हुई रखी गई थी. जहां शिखर सफेद शेरवानी में काफी शानदार दिख रहे थे, वहीं सोफी ने आइवरी रंग का लहंगा पहना था जिस पर नारंगी फूलों की बेहद खूबसूरत कढ़ाई थी. इस शादी के जोड़े में सोफी की खूबसूरती देखते ही बन रही थी.
