Kattalan Leads South OTT Lineup: यह सप्ताह ओटीटी लवर्स के लिए बहुत ही मजेदार रहने वाला है, क्योंकि इस वीक डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर एक्शन, थ्रिलर और मनोरंजन से भरपूर कई फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं. इस पूरे हफ्ते ओटीटी प्लटफॉर्म्स पर सिर्फ और सिर्फ साउथ की फिल्मों का धमाल देखने को मिलेगा. इसके साथ ही आपको साउथ के बड़े से बड़े सुपरस्टारों का जलवा भी देखने को मिलेगा. ऐसे में यह पूरा सप्ताह उन लोगों के लिए बहुत खास रहने वाला है, जो साउथ की फिल्में देखना पसंद करते हैं. आइए जानते हैं कि इस वीक कौन-कन सी फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं.
फिल्म कट्टालान
‘कट्टालान’ मलयालम भाषा की एकएक्शन और थ्रिलर फिल्म है, जिसके डायरेक्टर पॉल जॉर्जर हैं. इस फिल्म में एंटनी वर्गीस पेपे, सुनील, कबीर दुहान सिंह और जगदीश जैसे कलाकार लीड रोल में हैं. इस फिल्म को आप 13 अगस्त से ‘मनोरमामैक्स’ (Manoramamax) ऐप पर देख सकते हैं.
शो बिग बॉस तेलुगु 10 – अग्निपरीक्षा
यह फेमस टीवी शो ‘बिग बॉस तेलुगु सीज़न 10’ से पहले शुरू होने वाला एक खास डिजिटल शो है. इस शो में सिर्फ आम लोगों को मौका दिय गया है. चुने गए आम कंटेस्टेंट्स के बीच एक कड़ा मुकाबला होगा और जीतने वाले को नागार्जुन अक्किनेनी द्वारा होस्ट किए जाने वाले मुख्य ‘बिग बॉस’ के घर में एंट्री मिलेगी. इस शो को आप 15 अगस्त से Jio Hotstar पर देख सकते हैं.
मिस्टर वर्क फ्रॉम होम
यह एक रोमांटिक-कॉमेडी और ड्रामा फिल्म है. कहानी अरविंद नाम के एक आधुनिक कॉर्पोरेट युवक की है, जिसका मानना है कि वर्क फ्रॉम होम करके ही जीवन में बड़ी सफलता पाई जा सकती है. मधुदीप चेलिकानी द्वारा निर्देशित इस फल्म को आप 14 अगस्त 2026 से SunNXT पर देख सकते हैं.
फिल्म ‘आरूपी’
यह एक सुपरनैचुरल हॉरर थ्रिलर मलयालम फिल्म है. कहानी ‘आरूपी’ नाम की एक यक्षिणी की है, जो बदला लेना चाहती है. उसे पहले आर्यनट्टू एस्टेट में एक गुड़िया के अंदर बंद कर दिया गया था, लेकिन दो चोर अनजाने में उसे आज़ाद कर देते हैं. इ इसमें वैशाख रवि, नेहा चावला और जॉय मैथ्यू मुख्य किरदारों में हैं. इसे आप 14 अगस्त से Prime Video पर देख सकते हैं.
शेफ़ मंत्रा प्रोजेक्ट USA
यह अहा वीडियो (Aha Video) पर आने वाला एक तेलुगु कुकिंग शो है, जो 13 अगस्त से स्ट्रीम होगा. इस शो में अमेरिका में रहने वाले कंटेस्टेंट्स हिस्सा लेंगे, हां आपको कुकिंग के अनोखे चैलेंज बेहतरीन रेसिपीज़ और भरपूर कॉमेडी देखने को मिलेगी. शो में सुमा कनाकला और जीवन कुमार लीड रोल में नजर आएंगे.
