Vistaar NEWS

शाहरुख खान ने मैनेजर के दुपट्टे से पोंछा पसीना, वायरल हुआ वीडियो, फैंस ने किए ऐसे कमेंट

Shah Rukh Khan

शाहरुख खान

Wipes Sweat With Dupatta: गणेशोत्सव के खास मौके पर बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान अपने परिवार के साथ मुंबई के मशहूर लालबागचा राजा के दर्शन करने उनके दरबार पहुंचे. किंग खान के साथ उनकी पत्नी गौरी खान, बेटी सुहाना खान और मैनेजर पूजा ददलानी भी मौजूद थीं. इस दौरान की शाहरुख की कई तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर सामने आए हैं. इनमें से शाहरुख के एक वीडियो ने लोगों का खासा ध्यान अपनी ओर खींचा है.

शाहरुख खान ने मैनेजर के दुपट्टे से पोंछा पसीना

दरअसल सोशल मीडिया पर शाहरुख खान का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह नीले रंग का कुर्ता पहने नजर आ रहे हैं. इस दौरान शाहरुख परिवार के साथ भीड़ से गुजरते हुए पंडाल में पहुंचे और शाम की आरती में भी शामिल हुए. पंडाल में दर्शन के दौरान काफी भीड़ और गर्मी के कारण शाहरुख को पसीना आ गया. इसी दौरान वह अपनी मैनेजर पूजा ददलानी के दुपट्टे से अपने चेहरे का पसीना पोंछते दिखाई दिए. उस वक्त गौरी और सुहाना भी उनके पास ही खड़ी हुई थीं.

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: मनोज तिवारी की बेटी ने काजी को सरेआम दी गाली, बोलीं- ‘मैं तेरे बाप की…’

फैंस कर रहे कमेंट

शाहरुख का यह अंदाज कैमरे में कैद हो गया है और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स शाहरुख के इस खास अंदाज को देखकर अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट किया,’क्यूट मोमेंट.’ वही एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘वो उनके लिए फैमिली जैसी हैं.’ वहीं, कई यूजर्स कमेंट कर रहे हैं कि शाहरुख अपनी पत्नी गौरी या बेटी सुहाना के दुपट्टे की जगह पूजा ददलानी का दुप्पटा क्यों यूज किया?

शाहरुख खान वर्क फ्रंट

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह इन दिनों अपनी मोस्ट आवेटेड फिल्म ‘किंग’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं. इसमें शाहरुख की बेटी सुहाना खान के अलावा दीपिका पादुकोण, अभय वर्मा, राघव जुयाल, रानी मुखर्जी, अभिषेक बच्चन, अरशद वारसी और अनिल कपूर नजर आएंगे.

Exit mobile version