Vistaar NEWS

बिग बॉस 20 में सुनील पाल ने सलमान खान पर साधा निशाना, शो को बताया ‘गटर शो’

bigg boss

सुनील पाल और सलमान खान

Sunil Pal Slams Salman Khan: सबसे फेमस हिंदी रियलिटी शो बिग बॉस 20 को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं. शो में कई बड़े सेलिब्रिटी और सितारे बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा ले रहे हैं. बिग बॉस के घर में कई बार गरमा-गरमी का माहौल देखने को मिला है. वहीं, एक बार फिर सुनील पाल और सलमान खान के बीच तीखी बहस देखने को मिली. इसके अलावा, सुनील पाल ने सलमान खान को लेकर भी कई तीखी बातें कहीं.

सुनील पाल ने सलमान खान पर साधा निशाना

हर बार की तरह इस बार भी बिग बॉस का सीजन 20 चर्चा में बना हुआ है. शो में आपसी विवाद, प्यार और मनोरंजन का भरपूर आनंद देखने को मिल रहा है. हाल ही के शो में सुनील पाल ने सलमान खान को लेकर कहा कि वह जनता की वजह से स्टार बने हुए हैं. इसके साथ ही सुनील ने कहा कि इस होस्ट को बंद कर देना चाहिए.

सुनील पाल ने आगे कहा कि वह ट्रोलर्स के पक्ष में नहीं हैं. अपनी बात बहुत अच्छे तरीके से रखनी चाहिए. उन्होंने कहा कि बिग बॉस में शामिल हर व्यक्ति ट्रोल का हकदार है, चाहे वह सलमान खान हो या कोई दूसरा कंटेस्टेंट.

बिग बॉस को बताया ‘गटर शो’

सुनील यहीं नहीं रुके. उन्होंने आगे कहा कि बिग बॉस शो का समाज पर बहुत बुरा असर पड़ रहा है. इसलिए सलमान खान को जल्द से जल्द इस शो को बंद कर देना चाहिए. यहां तक कि सुनील ने बिग बॉस को ‘गटर शो’ तक कह दिया. सुनील ने कहा कि इस ‘गटर शो’ में एक से एक विवादित घटनाओं में शामिल होने वाले लड़के और लड़कियां आते हैं.

फिल्मों की कमाई पर भी कही बात

इतना कुछ कहने के बाद भी सुनील पाल नहीं रुकते है. आगे उन्होंने ‘हनुमान’ फिल्म का जिक्र करते हुए कहा कि फिल्म ने 500 करोड़ रुपये कमाए हैं, जबकि इसकी कुल लागत करीब 2 करोड़ रुपये थी. वहीं, उन्होंने कहा कि 500 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म 50 करोड़ रुपये भी नहीं कमा रही है, जो उनके मुताबिक शर्म की बात है.

Exit mobile version